मुंबई हमले के आतंकी तहव्वुर राणा की परिवार से बातचीत याचिका पर कोर्ट ने NIA से मांगा जवाब

Tahawwur Hussain Rana:  दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका पर सुनवाई की। इस मामले में अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जवाब मांगा है।

26/11 मामले के आरोपी तहव्वुर राणा ने अदालत में अपने परिवार से फोन पर नियमित बातचीत करने की मांग को लेकर एक याचिका दाखिल की है। पटियाला हाउस की एनआईए कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए एनआईए से विस्तृत जवाब मांगा है। अब कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी। तिहाड़ जेल के प्रशासन ने अदालत को बताया कि उन्होंने तहव्वुर राणा को जेल में एक बेड उपलब्ध कराया है।

पिछले दिनों दिल्ली की अदालत ने तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया था। एनआईए द्वारा राणा के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के बाद न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई। इस आरोपपत्र में राणा का गिरफ्तारी ज्ञापन, जब्ती ज्ञापन और कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी शामिल थे। राणा के खिलाफ पहला आरोपपत्र 2012 में दाखिल किया गया था।

यह भी पढ़ें…

ULLU-ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म बैन, सॉफ्ट पोर्न कंटेंट को लेकर एक्शन

वहीं, तहव्वुर राणा ने मुंबई अपराध शाखा के सामने कुछ अहम खुलासे किए थे। उसने कहा कि वह पाकिस्तानी सेना का एक भरोसेमंद एजेंट था और 2008 के हमलों के दौरान मुंबई में मौजूद था।

यह भी पढ़ें…

Bihar SIR को लेकर इंडी गठबंधन का संसद परिसर में प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

बता दें कि पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक और मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। अब, राणा 26/11 के आतंकी हमले के मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है। मुंबई में हुए इस भीषण हमले में होटल ताज सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर 166 लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें…

India-UK FTA को कंगना रनौत ने बताया ऐतिहासिक, ड्रग्स की समस्या पर जताई चिंता

Back to top button