T20 World Cup: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, अभिषेक शर्मा होगे बाहर? जाने वजह…

Abhishek Sharma Hospitalised: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय खेमे से एक परेशान करने वाली खबर आ रही है।  टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Abhishek Sharma stomach infection Team India Dinner: यूएसए के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम जब अपना अगला मुकाबला खेलने दिल्ली पहुंची तो 12 फरवरी के मैच से पहले आठ फरवरी की रात गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी रखी गई, जिसमें सारे खिलाड़ी पहुंचे. कहा जा रहा है कि अभिषेक शर्मा की तबीयत इसी रात ज्यादा बिगड़ी. रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण (Stomach Infection) से जूझ रहे हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया है. इस खबर ने टीम इंडिया के संयोजन को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं, हालांकि यूएसए के खिलाफ हुए पहले मैच में वह गोल्डन डक का शिकार हुए. मुंबई से वह टीम के साथ दिल्ली पहुंचे, जहां टीम पहले गौतम गंभीर के घर पहुंची. हेड कोच ने खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए डिनर पार्टी रखी थी. रिपोर्ट के अनुसार पार्टी से अभिषेक जल्दी चले गए थे क्योंकि उन्हें तबीयत ठीक नहीं लग रही थी.

जांच में उनके पेट में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें सोमवार, 9 फरवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया. वह मंगलवार को भी अस्पताल में ही रहे.

भारत बनाम नामीबिया मैच से बाहर? (IND vs NAM T20 World Cup 2026)

नामीबिया के खिलाफ गुरुवार, 12 फरवरी को होने वाले मैच से अभिषेक शर्मा का बाहर होना तय माना जा रहा है. अभिषेक की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है, वह ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

अभी ये साफ नहीं कहा जा सकता कि क्या अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि ये उनकी आगे की जांच से तय होगा. बता दें कि नामीबिया के बाद भारत का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को है, जो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा.

Back to top button