
अपनी गेंदबाजी से संतुष्ट नहीं Anshul Kamboj, बोले- करूंगा सुधार की कोशिश
England vs India 4th Test: अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है. कंबोज को मैनचेस्टर टेस्ट में भारत की इलेवन में शामिल किया गया है। (India vs England, India Playing XI)
England vs India 4th Test: इंडियन क्रिकेट की टेस्ट टीम में भारत के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाद अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने के बाद स्वीकार किया कि वह अपनी गेंदबाजी से संतुष्ट नहीं हैं और आगे इसमें सुधार की कोशिश करेंगे। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले कंबोज भारत के 318वें टेस्ट खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने चोटिल आकाश दीप की जगह ली है, जो कमर की चोट से जूझ रहे हैं।
भारत को दिलाई अहम सफलता
ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को 94 रन पर आउट करके भारत को अहम सफलता दिलाई। कंबोज ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट लेने के बाद मुझे अच्छा लगा। मेरा ध्यान सही जगह पर गेंद डालने पर था। शुरू से ही यही मेरी एक योजना थी। कुछ ओवर में गेंदें अच्छी हुई,कुछ में नहीं। सच कहूं तो, मैं अभी भी अपनी गेंदबाजी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं। मैं शुक्रवार को सुधार करने और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।”
कंबोज ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करने के अनुभव को भी साझा किया।उन्होंने कहा, “मुझे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह देखना कि वे अलग-अलग परिस्थितियों में क्या करते हैं और यह समझना कि क्या करने की जरूरत है। हम लगातार एक-दूसरे से बात करते हैं, और यह सब परिस्थितियों और मैच के परिदृश्य के अनुसार खुद को ढालने के बारे में है।”
ये भी पढ़े-
IND vs ENG: फ्रैक्चर बाद भी Rishabh Pant के हौसले बुलंद, BCCI ने दिया अपडेट
कैसा रहा मैच का हाल
दूसरी ओर पैर में फ्रैक्चर के बावजूद ऋषभ पंत की क्रीज पर वापसी दूसरे दिन का निर्णायक क्षण था। भारत अपनी पहली पारी में 358 रन ही बना सका। जवाब में, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 225/2 का स्कोर बना लिया है। रूट और ओली पोप नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।
ये भी पढ़े-
Asia Cup 20ये भी पढ़े-25: एशिया कप के आयोजन पर BCCI की मुहर, इस देश में होगा टूर्नामेंट?





