
IND vs WI: संजू ने दिखाई अपनी असली काबिलियत, तूफानी पारी के मुरीद हुए गौतम गंभीर
Gautam Gambhir on Sanju Samson: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया. मैच के बाद कोच गौतम गंभीर ने इस पारी की जमकर तारीफ की।
Gautam Gambhir on Sanju Samson: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की शानदार पारी की जमकर तारीफ की है। गंभीर ने इसे संजू की ‘असली काबिलियत’ बताया, जिस पर टीम मैनेजमेंट ने हमेशा भरोसा जताया था। संजू की इस पारी ने भारत को 5 विकेट से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचाया। गंभीर ने इसे संजू की उस ‘असली काबिलियत’ की झलक बताया, जिस पर टीम मैनेजमेंट ने हमेशा भरोसा जताया था।
‘ड्रॉप’ नहीं, संभालकर रखा गया खिलाड़ी
टूर्नामेंट की शुरुआत में संजु सैमसन को टीम से बाहर रखा गया था. बाहर से देखने पर लगा कि खराब फॉर्म के कारण उन्हें हटाया गया है. लेकिन गंभीर ने साफ किया कि यह फैसला सोचा-समझा था. गंभीर ने कहा, हम जानते थे कि संजू में कितना दम है. उसके नाम तीन टी20 शतक हैं. हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है. कभी-कभी उसे दबाव से बाहर निकालना भी जरूरी होता है. हमें भरोसा था कि जरूरत पड़ने पर वह विश्व कप में जरूर प्रदर्शन करेगा.
आंकड़ों से ज्यादा भरोसा अनुभव पर
प्रेस वार्ता में सबसे चौंकाने वाली बात तब आई जब गंभीर ने साफ कहा कि उन्हें आंकड़ों पर ज्यादा भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा, मैं आंकड़ों पर विश्वास नहीं करता. टी20 क्रिकेट समझ और आत्मविश्वास का खेल है. जो अनुभव है, वही कप्तान के साथ साझा करता हूं. आखिरी फैसला कप्तान का होता है.
संजू का ‘वन मैन शो’
न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब फॉर्म और टूर्नामेंट से पहले उठ रहे सवालों का संजू ने अपने बल्ले से करारा जवाब दिया है। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब भारतीय टीम लड़खड़ा रही थी, तब संजू ने अकेले ही योद्धा की तरह लड़ते हुए टीम की पारी को संभाला और अंत तक टिके रहकर मैच जिताया। संजू ने 50 गेंद पर नाबाद 97 रन बनाए।
ये भी पढ़े- T20 World Cup: सचिन-कोहली की राह पर रिंकू सिंह! दुख के बीच चुना देश का कर्तव्य
संजू सैमसन ने 97 रन की नाबाद पारी खेलकर उन सभी के लिए मिसाल पेश की है, जो हार मान लेते हैं। कोच गंभीर ने उन पर जिस तरह से विश्वास बनाया रखा और संजू की लगातार मेहनत आज भारत को सेमीफाइनल तक ले आया। संजू ने 50 गेंद की पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए और ओपनर के रूप में उतरकर उन्होंने मैच फिनिशर की भूमिका निभाई।





