ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, पाकिस्तानी ने हार्दिक को पछाड़ा

ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए नया कारनामा अंजाम दिया है। वहीं, भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से नंबर-1 का ताज छिन गया है।

ICC T20I Rankings: युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन (Most Runs In T20 Asia Cup 2025) का नया रिकॉर्ड बना दिया था। लेकिन अब एशिया कप खत्म होने के बाद ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग (ICC T20I Rankings) का ऐलान हुआ है। इनमें बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक पहले ही नंबर.1 बल्लेबाज थे, लेकिन अब एक नया कीर्तिमान अपने नाम जोड़ लिया है।

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

आईसीसी की ओर से एशिया कप के तुरंत बाद टी20 की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर वन बने हुए हैं। एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भले ही उनका बल्ला बहुत जोर का नहीं बोला, लेकिन इसके बाद भी इस वक्त उनकी रेटिंग 926 की है। इससे पहले सर्वाधिक रेटिंग का रिकॉर्ड डेविड मलान के नाम था। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने एक बार 919 तक की रेटिंग हासिल कर ली थी।

टॉप-10 में तीन भारतीय

इस समय टॉप-10 टी-20 बल्लेबाजों में तीन भारतीय शामिल हैं। तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर हैं। उनके 819 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव (698 पॉइंट्स) आठवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे और जोस बटलर चौथे स्थान पर हैं।

हार्दिक को पीछे छोड़ सईम बने नंबर-1 ऑलराउंडर

पाकिस्तान के सईम अयूब भारतीय स्टार हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ टी-20 क्रिकेट में नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। सईम के 241 रेटिंग पॉइंट्स हैं। हार्दिक के 233 पॉइंट्स हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी तीसरे और नेपाल के दीपेंद्र सिंह चौथे नंबर पर हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पांचवें स्थान पर हैं।

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान (803) बरकरार रखा है। उन्होंने एशिया कप में 7 विकेट लिए थे।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 9 स्थानों का बड़ा फायदा हुआ है और वह 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

Back to top button