BCCI ने किया एशिया कप के लिए टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत

U19 Asia Cup 2025: वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट 2025 में बल्ले से कमाल का खेल दिखाया था. वैभव ने यूएई के खिलाफ मैच में सिर्फ 42 गेंदों पर 144 रन बना दिए थे. वैभव अब अंडर-19 एशिया कप में भाग लेंगे.

U19 Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार (28 नवंबर) को अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान आयुष म्हात्रे के पास है। वहीं वैभव सूर्यवंशी भी टीम में हैं। अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर यह टूर्नामेंट 50 ओवरों के फॉर्मेट में होगा। अंडर-19 एशिया कप 12 दिसंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट में इंडिया अंडर-19 टीम ग्रुप ए में है।

आयुष म्हात्रे को बनाया गया कप्तान

मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के ज़बरदस्त बैटर आयुष म्हात्रे को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं 18 साल के ऑल-राउंडर विहान मनोज मल्होत्रा ​​उप-कप्तान होंगे। यह टूर्नामेंट U19 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म होगा। बता दें, अंडर-19 वर्ल्ड कप अगले साल जनवरी-फरवीर में जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

एशिया कप के लिए भी भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसके इन दो टीमों के अलावा बाकी दो टीमें कौन सी होंगी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं बात अगर दूसरे ग्रुप की करें तो उसमें बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के अलावा चौथी टीम का ऐलान होना बाकी है।

भारत को U19 एशिया कप में पाकिस्तान के साथ रखा गया है। दूसरे ग्रुप में अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ एक क्वालिफायर भी शामिल हैं।

ये भी पढ़े- IND vs SA: रांची में धोनी ने खुद ड्राइव कर कोहली को छोड़ा होटल, Video देख क्रेजी हुए फैंस

भारतीय टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बीके किशोर, आदित्य रावत।

ये भी पढ़े- WPL 2026 Auction: दीप्ति शर्मा पर छप्परफाड़ बरसा धन, यूपी वारियर्स ने खोला खजाना

 

Back to top button