BCCI Prize Money: विनिंग टीम के लिए BCCI ने खोला खजाना, महिला टीम पर पैसों की बारिश

India Women’s World Cup Winning Team Prize Money: बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहला वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर 51 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

India Women’s World Cup Winning Team Prize Money: भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। और 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार खिताब जीता। इस बार मुकाबले का दांव सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, जीत के साथ भारत पर पैसों (BCCI Prize Money) की बारिश भी हुई है। करीब 25 साल बाद महिला विश्व कप को नया चैंपियन मिला है। भारतीय महिला टीम पहली विश्व चैंपियन बनी है।

BCCI ने विनिंग टीम के लिए खोला खजाना

दरअसल, BCCI द्वारा दिया जा रहा 51 करोड़ का इनाम, ICC से मिलने वाली प्राइज मनी से भी ज्यादा है। विजेता टीम को ICC 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगी, जो रुपये में करीब 39.78 करोड़ होते हैं। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि महिला टीम को 51 करोड़ रुपये देने का फैसला टीम की शानदार जीत की सराहना के लिए लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि आज डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय टीम ने जिस तरह दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता, उससे BCCI बहुत खुश है। और ICC की प्राइज मनी के अलावा BCCI अपने खर्च पर 51 करोड़ रुपये का इनाम दे रही है। यह राशि खिलाड़ियों, चयनकर्ताओं और अमोल मजूमदार की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ में बांटी जाएगी।

भारत बना विश्व चैंपियन

इस टीम ने मेहनत, जज्बे और विश्वास से वो मुकाम छू लिया है, जिसका सपना करोड़ों भारतीयों ने देखा था। मंधाना की चमक से लेकर रेणुका की रफ्तार तक, हर खिलाड़ी की अपनी एक कहानी है, जो संघर्ष, हिम्मत और उम्मीदों से बुनी गई है।

शेफाली-दीप्ति का अद्भुत प्रदर्शन

भारत के लिए आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद से कमाल दिखाया। चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल की गईं शेफाली ने 87 रनों की पारी खेलने के साथ ही दो विकेट भी लिए। वहीं दीप्ति शर्मा (58) ने भी अर्धशतक लगाने के अलावा पांच विकेट चटकाए।

मैच फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

 

Back to top button