BCCI के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी है IPL, टूर्नामेंट में छप्परफाड़ कमाई

BCCI revenue: इंडियन प्रीमियर लीग बीसीसीआई के लिए सोने की मुर्गी बन चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कुल आय का 59 प्रतिशत हिस्सा केवल IPL से आया है।

BCCI revenue: इंडियन प्रीमियर लीग, जब से बीसीसीआई ने इस लीग की खोज की है तब से उसने पूरा गेम ही बदल दिया है। आज आलम यह है कि साल दर साल कमाई बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल बीसीसीआई ने रिकॉर्ड कमाई की है और उसमें से 59 प्रतिशत आईपीएल का है। ये आंकड़े साबित करते हैं कि आईपीएल ने किस तरह से बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट का गेम बदलकर रख दिया। आने वाला समय और भी अच्छा होने वाला है।

BCCI पर हुई पैसों की बरसात

बिजनेस इंडिपेंडेंट डायरेक्टर लॉयड मैथियास ने कहा, “बीसीसीआई ने 2007 में एक सोने का अंडा देने वाली मुर्गी खोजी – IPL जो अब बीसीसीआई का 100 प्रतिशत हिस्सा है. यह टूर्नामेंट सबसे बेहतरीन है और मीडिया अधिकार लगातार बढ़ रहे हैं. IPL यह भी सुनिश्चित करता है कि रणजी ट्रॉफी स्तर के खिलाड़ी को खेलने का मौका मिले. IPL की बढ़ती लोकप्रियता के साथ यह प्रोफिटेबल बना रहेगा.”

पिछले साल RCB बनी थी चैंपियन

पिछले साल यानी 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 17 साल के इंतजार के बाद आईपीएल चैंपियन बनी थी। चैंपियन भले ही आरसीबी बनी हो, लेकिन कमाई बीसीसीआई ने जमकर की।

साल 2008 में पहला सीजन

जब साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन खेला गया था तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह लीग इतना ऊंचा मुकाम हासिल करेगी। आज आलम यह है कि बीसीसीआई की कमाई का एक मोटा हिस्सा इस लीग से ही आता है।

ये भी पढ़े-

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB जिम्मेदार, रिपोर्ट में विराट कोहली का भी जिक्र

यही नहीं बोर्ड ने पिछले फाइनेंसियल ईयर में सिर्फ ब्याज से 987 करोड़ रुपये कमा लिए. इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) डिस्ट्रीब्यूशन से उन्हें 1,042 करोड़ रुपये मिले हैं.यही नहीं BCCI को IPL के अलावा रेवेन्यू बढ़ाने के लिए रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी या सीके नायडू ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के आयोजन से भी काफी मदद मिलती है. इन सभी घरेलू टूर्नामेंट से भी बोर्ड को काफी फायदा होता है. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बोर्ड के पास लगभग 30 हजार करोड़ का रिजर्व है।

ये भी पढ़े-

Rishabh Pant की फिटनेस को लेकर कोच का बयान, चौथा टेस्‍ट खेलेंगे या नहीं?

 

 

 

 

Back to top button