
IND vs NZ: T20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, गुवाहाटी में छाए अभिषेक शर्मा
India vs New Zealand T20i: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
India vs New Zealand T20i: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई थे। हालांकि वह चूक गए और 14 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की।
10 ओवर में 154 का टारगेट चेज
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में 10 ओवर में ही जीत लिया। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 153 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 48 रनों की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 68 जबकि सूर्यकुमार यादव ने 57 रन बनाए।
सबसे ज्यादा लगातार टी20 सीरीज जीतने वाली टीमें
11* – भारत (2024- वर्तमान)
11 – पाकिस्तान (2016-18)
7 – भारत (2017-18)
6 – भारत (2019-2021)
घर के सिकंदर
यही नहीं, भारतीय टीम ने घरेलू जमीन पर खेलते हुए लगातार 10वीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती। पूर्ण कालिक सदस्यों में घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा सीरीज जीतने के मामले में भारतीय टीम ही अव्वल है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान इस मामले में भारत से काफी पिछड़े हुए हैं।
घर में लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतना (पूर्ण कालिक सदस्य)
10 – भारत, (2022-26) *
8 – ऑस्ट्रेलिया, (2006-10)
7 – भारत, (2019-22)
5 – पाकिस्तान, (2008-18)
मालूम हो कि न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के आमंत्रण को स्वीकार करके निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। भारतीय टीम ने केवल 60 गेंदों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
अभिषेक शर्मा (68*) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (57*) विजेता टीम के हीरो रहे। यह मुकाबला रिकॉर्ड्स के लिहाज से यादगार बना। चलिए आपको बताते हैं कि क्या-क्या प्रमुख रिकॉर्ड्स बने।





