
Vaibhav Suryavanshi का अब ऑस्ट्रेलिया में धमाल, सिक्स जड़ने का बनाया नया रिकॉर्ड
Vaibhav Suryavanshi Innings In IND U19 vs AUS U19 2nd ODI: वैभव सूर्यवंशी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कुछ ही समय पहले अंडर-19 में धमाल मचाया था और अब इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी छाप छोड़ दी है।
Vaibhav Suryavanshi Innings In IND U19 vs AUS U19 2nd ODI: भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में 70 रन की आक्रामक पारी खेली। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा।14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उदीयमान क्रिकेटर वैभव यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने यूथ वनडे में 10 मैचों में 41 सिक्स जमाए।
सूर्यवंशी का बल्ला अब ऑस्ट्रेलिया में गरजा
भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 क्रिकेट टीमों के बीच ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर खेली जा रही ODI क्रिकेट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने धुआंधार पारी खेलकर एक नया इतिहास रचा है।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड(Vaibhav Suryavanshi Record)
वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वैभव से पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही पूर्व अंडर-19 कप्तान उन्मुक्त चंद के नाम था। उन्मुक्त ने 21 पारियों में 38 छक्के जड़े थे। वहीं वैभव ने मात्र 10 पारियों में ही 41 छक्के जड़ दिए हैं।





