Champions Trophy 2025 से पहले ICC के CEO का इस्तीफा, इस फैसले की क्‍या है वजह?

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने से कुछ दिन पहले ICC में उथल-पुथल का माहौल है। ICC के CEO ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ये पुष्टि की कि ज्योफ एलार्डिस ने ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटने (Geoff Allardice Resigns) का फैसला किया है। एलार्डिस साल 2012 में ICC क्रिकेट के महाप्रबंधक के रूप में ICC में शामिल हुए थे। उन्हें नवंबर 2021 में ICC के CEO के रूप में नियुक्त किया गया था, इससे पहले उन्होंने आठ महीने तक कार्यवाहक CEO के रूप में कार्य किया था। उन्होंने अपने इस फैसले के बाद बयान दिया है।

अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए एलार्डिस ने एक बयान में कहा,

“मुझे लगता है कि इस पद से हटने और नई चुनौतियों का स्वीकार करने का यह एकदम सही समय है. ICC के CEO के तौर पर अपनी सेवाएं देना सौभाग्य की बात है और हमने जो रिजल्ट हासिल किए, उसके ऊपर हमें गर्व है.”

इधर, ICC की तरफ से जारी किए गए बयान में एलार्डिस के इस्तीफे के पीछे किसी विशेष वजह का उल्लेख नहीं किया गया है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि एलार्डिस के इस्तीफे की बातें बीते काफी समय से चल रही थीं.

Back to top button