Rohit-Virat: रो-को को भी खेलना पड़ेगा घरेलू क्रिकेट, BCCI का ‘सख्त फरमान’…

BCCI on Virat Kohli and Rohit Sharma : विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू मुकाबलों में खेलते नजर आ सकते हैं।रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है।

BCCI on Virat Kohli and Rohit Sharma : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आखिरी मैच में बेहतरीन पारी खेली थी. रोहित ने आखिरी मैच में शतक बनाकर भारत को जीत दिलाई थी तो वहीं, कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. अब बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों के  फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है.रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन दिग्गज खिलाड़ियों को अपनी-अपनी राज्य टीमों के घरेलू मैचों में खेलने का निर्देश दिया गया है, ताकि वह वनडे टीम की दौड़ में बने रहें।

विजय हजारे ट्रॉफी से हो सकती है वापसी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिशा में पहला कदम 24 दिसंबर को खेले जाने वाले विजय हजारे ट्रॉफी मैच के रूप में देखा जा रहा है। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन से नौ दिसंबर के बीच होने वाली वनडे सीरीज और 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड सीरीज के बीच घरेलू कैलेंडर का एकमात्र वनडे मैच है। जानकारी के मुताबिक, रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) को सूचित कर दिया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है।

रोहित शर्मा की टीम  ने किया कन्फर्म

सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड और टीम प्रबंधन ने दोनों को बता दिया है कि जब भी अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल में गैप मिले, वे विजय हजारे ट्रॉफी या अन्य घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लें. इसका मकसद है कि सीनियर खिलाड़ियों की मैच फिटनेस और लय बनी रहे और वे लंबे ब्रेक के बाद सीधे इंटरनेशनल मैच में न उतरें.

ये भी पढ़े- IPL ट्रेड से पहले CSK का Sanju Samson के लिए पोस्ट, इस अंदाज में विश किया बर्थ डे

रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) को सूचित कर दिया है कि वे विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उस सख्त निर्देश के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि वरिष्ठ खिलाड़ियों को टीम इंडिया में चयन की दावेदारी बनाए रखने के लिए घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा, खासकर भविष्य की वनडे सीरीज और 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए.

ये भी पढ़े- IPL 2026: इंस्टाग्राम पर ‘लापता’ Ravindra Jadeja, CSK छोड़ने की अटकलें तेज…

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित शर्मा ने तीसरे मैच में शतक जड़ा, जबकि विराट कोहली ने शुरुआती दो जीरो क बाद नाबाद 87 रनों की पारी खेली. बावजूद इसके, बोर्ड नहीं चाहता कि इन अनुभवी खिलाड़ियों की मैच टच कमजोर पड़े.

ये भी पढ़े- T20 World Cup से पहले ‘फाइटर मोड’ में गंभीर, खिलाड़ियों को दी बड़ी चेतावनी

 

 

Back to top button