
IND vs ENG 2nd Test: वापसी के लिए तैयार भारत, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बुधवार से एजबेस्टन में शुरू हो रहा है। इस मैच में भारत को जीत की सख्त जरूरत है। टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकती है।
IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की तैयारी जबरदस्त है। लीड्स में हार के बाद भारतीय टीम में बदलाव को लेकर काफी बातें हो रही हैं। खुद सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे भी इस बारे में बात कर चुके हैं। ऐसे में एजबेस्टन में भारतीय प्लेइंग-11 में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है, जबकि शार्दुल ठाकुर को भी बाहर किया जा सकता है।
टीम में होंगे बदलाव
पहले टेस्ट में शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाज आलराउंडर थे, लेकिन इस मैच में उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी का खेलना तय माना जा रहा है। शार्दुल ने पहले टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया और वह गेंद व बल्ले दोनों से बेअसर रहे थे। जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर भी संदेह है। अगर वह दूसरा टेस्ट नहीं खेलते हैं तो तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे। बुमराह के नहीं खेलने पर इस तिकड़ी को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी।
ये भी पढ़े-
Smriti Mandhana ने हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग, शतक ठोकने का मिला इनाम
दोनों टीमें:
भारत की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन/करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा/वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप।
इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
ये भी पढ़े-
Mohammed Siraj ने खोला अपना पहला रेस्टोरेंट, खिलाएंगे मुगलई, पारसी और अरबी खाना





