
Shreyas Iyer ने बढ़ाया चयनकर्ताओं का सिरदर्द, न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी पर संकट…
Shreyas Iyer की फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैच लेते समय उनकी प्लीहा फट गई थी, जिससे वे चोटिल हो गए थे। चोट के कारण उनका 6 किलोग्राम वजन कम हो गया है।
Shreyas Iyer: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। इस सीरीज से पहले मंगलवार को टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई। वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को अभी हरी झंडी नहीं मिली है। उनके मैच खेलने की परमिशन को एक हफ्ते बढ़ाया गया है और वह 9 जनवरी को ही फील्ड पर उतर सकते हैं अगर पूरी तरह रिकवर हुए। उन्हें अब तक बीसीसीआई की मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिली है।
चोट के बाद तेजी से घटा वजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को चोट के बाद करीब छह किलोग्राम वजन कम हुआ है। यह वजन घटने की वजह मसल मास में आई कमी बताई जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह बल्लेबाजी तो कर पा रहे हैं, लेकिन अभी 50 ओवर के मैच की फील्डिंग के लिए जरूरी शारीरिक मजबूती हासिल नहीं कर सके हैं।
उनको लेकर पहले ये जानकारी थी कि वह 3 और 6 जनवरी को मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के दो मैच खेल सकते हैं और उसके बाद भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं। हालांकि, बाद में बीसीसीआई के एक सूत्र ने एक मीडिया चैनल को साफ किया कि विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका हिस्सा लेना फिटनेस आकलन पर निर्भर करेगा।
भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका
अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अय्यर ने नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास तो शुरू कर दिया है, लेकिन क्रिकेट के खेल में जरूरी उच्च स्तर की फिटनेस अभी प्राप्त नहीं की है। वे अभी लंबे समय तक मैदान पर फील्डिंग करने या डाइव लगाने की स्थिति में नहीं हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम का मानना है कि उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने से पहले अपनी शारीरिक मजबूती को फिर से हासिल करना होगा।
ये भी पढ़े- IND W vs SL: स्मृति मंधाना-शैफाली के अर्धशतक, T20 में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड…
श्रेयस को यह गंभीर चोट ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी का डाइविंग कैच लेने की कोशिश करते समय लगी थी. सिडनी के एक अस्पताल में किए गए स्कैन में इंटरनल ब्लीडिंग का पता चला, जिसके लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती होने और गहन देखभाल की आवश्यकता पड़ी. ब्लीडिंग को नियंत्रित करने के लिए उनकी एक छोटी सर्जरी की गई.
ये भी पढ़े- BPL: क्रिकेट जगत में पसरा मातम, मैच शुरू होने से पहले कोच का निधन





