
IND vs ENG 5th Test: पांचवें टेस्ट से Ben Stokes बाहर…, इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में बदलाव
IND vs ENG 5th Tes, Ben Stokes ruled out of 5th Test: कंधे की चोट की वजह से बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं।
IND vs ENG 5th Tes, Ben Stokes ruled out of 5th Test: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स चोट के कारण ओवल में होने वाले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओली पोप टीम की कमान संभालेंगे। इंग्लैंड के चयन पैनल ने भारत के खिलाफ ओवल में होने वाले सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच से पहले प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं।
अंतिम टेस्ट से बाहर हुए कप्तान बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के लिए यह एक बड़ा झटका है. क्योंकि फॉर्म में चल रहे इस स्टार को तीसरे और चौथे टेस्ट में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. स्टोक्स ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज के 4 टेस्ट मैचों में 304 रन बनाए हैं, जिसमें मैनचेस्टर में लगाया गया एक शतक भी शामिल है. उन्होंने 25.24 की औसत से 17 विकेट लिए हैं, जो इस सीरीज में किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्याद विकेट हैं, जिसमें एक बार पारी में पांच विकेट भी शामिल हैं.
ये भी पढ़े-
ICC Ranking: T20 रैंकिंग अभिषेक शर्मा ने किया तख्तापलट, टेस्ट रैंकिंग में जडेजा को बढ़त
बुमराह को मिल सकता है आराम
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर रहना तय माना जा रहा है। वहीं, अंशुल कंबोज भी पिछले टेस्ट में प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। ऐसे में आकाश दीप की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है। वह चोट की वजह से पिछला मैच नहीं खेले थे। इसके अलावा अंशुल की जगह अर्शदीप सिंह को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। दोनों ने मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया था। सिराज तीसरे तेज गेंदबाज हो सकते हैं।
ये भी पढ़े-
WCL 2025: Ind vs Pak सेमीफाइनल पर संशय, मैच से पहले स्पॉन्सर कंपनी हटी





