IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर आपस में भिड़े खिलाड़ी, कुलदीप से सूर्या-हार्दिक की तकरार

T20 World Cup: टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर 8 में एंट्री कर ली है. लेकिन खतरनाक बॉलिंग के बीच मैदान पर एक ऐसी घटना हुई जिसने जीत के जश्न में खलल डाल दिया.

Hardik pandya heated exchange with Kuldeep Yadav: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत ने पाकिस्तान को एक तरफा मुकाबले में रौंद कर फिर से साबित किया कि दोनों टीमों का कोई मुकाबला नहीं है. 61 रन का जीत के साथ ही टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंच गई। मैच खत्म होने के बाद कुलदीप यादव के साथ हार्दिक पंड्या की बहस को लेकर चर्चा हो रही है. कैच छूटने के बाद हार्दिक की हरकतों और मैच के बाद हाथ मिलाते समय कुलदीप यादव के साथ सूर्यकुमार की बर्ताव का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

आखिर क्यों लाल-पीले हो गए हार्दिक पांड्या?

पूरा विवाद पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में शुरू हुआ. पाकिस्तान के 9 विकेट गिर चुके थे और हार लगभग तय थी. हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे और सामने शाहीन अफरीदी थे. अफरीदी ने एक शॉट हवा में उछाला जो सीधे ‘काउ कॉर्नर’ पर खड़े कुलदीप यादव के पास गया. कुलदीप ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया और गेंद सीमा रेखा के पार छक्के के लिए चली गई. हालांकि इस कैच के छूटने से मैच के रिजल्ट पर कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन हार्दिक पांड्या अपनी खीझ नहीं रोक पाए और मैदान पर ही कुलदीप को खरी-खोटी सुनाने लगे.

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में बहुप्रतीक्षित मुकाबला खत्म हो गया और नतीजा वही हुआ जिसे तमाम जानकारी पहले से बता चुके थे. भारत ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को 61 रन के बड़े अंतर से पीट डाला.

ये भी पढ़े- IND vs PAK: ईशान किशन की शानदार फिफ्टी, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रन का लक्ष्य

पहले ईशान किशन ने गेंदबाजों को पीटा और फिर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने बल्लेबाजों की बैंड बजाई. मैच खत्म होने के बाद जब भारतीय खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तब कुलदीप यादव के साथ सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने बुरा बर्ताव किया. मामला बिगड़ता देख रिंकू सिंह बीच में आ गए.

Back to top button