Vijay Hazare Trophy: हार्दिक पांड्या का रौद्र रूप, ताबड़तोड़ बैटिंग से मचाया तहलका

Hardik Pandya: विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलने उतरे हार्दिक पांड्या ने दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने ना सिर्फ शतक लगाया, बल्कि एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाने का कारनामा भी किया।

Hardik Pandya Hundred Baroda vs Vidarbha Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ बैटिंग से तहलका मचाते हुए तूफानी शतक ठोका. बड़ौदा के लिए खेलते हुए हार्दिक ने विदर्भ के खिलाफ सिर्फ 68 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. इस शतक की खास बात यह रही कि 38 ओवर के बाद वह 62 गेंदों में 66 रन बनाकर खेल रहे थे और अगले ही ओवर में उन्होंने 5 छक्के और एक चौके के शतक हंड्रेड पूरा कर लिया.

हार्दिक ने एक ओवर में जड़े पांच छक्के

बड़ौदा का स्कोर एक समय छह विकेट पर 136 रन था, लेकिन इसके बाद हार्दिक ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने अपनी पारी में कुल मिलाकर 11 छक्के और आठ चौके लगाए। यह विजय हजारे ट्रॉफी के सबसे महंगे ओवरों में से तीसरा ओवर रहा। इस ओवर से पहले पंड्या 62 गेंदों में 66 रन पर थे. एक ही ओवर में उन्होंने शतक जमा दिया।

हार्दिक ने महज 68 गेंदों पर शतक लगाया और टी20 विश्व कप के ठीक पहले बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच खेल रहे हार्दिक ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पारी खेली। इस तरह से वह अपने 119वें मैच में लिस्ट ए में अपना पहला शतक जमाने में सफल रहे।

ये भी पढ़े- IPL 2026: शाहरुख खान की टीम से बाहर होंगे मुस्तफिजुर? KKR को BCCI की दो टूक…

बड़ौदा ने बनाए 293 रन

उनकी इस पारी की मदद से बड़ौदा ने नौ विकेट पर 293 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया.हार्दिक के दबदबे का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि बड़ौदा की तरफ से दूसरा सर्वोच्च स्कोर विष्णु सोलंकी का था जिन्होंने 26 रन बनाए. विदर्भ के वाई आर ठाकुर ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए, जबकि पार्थ रेखाडे और भुटे ने दो-दो विकेट लिए. प्रफुल हिंगे ने एक विकेट लिया.

ये भी पढ़े- न्यू ईयर पर रोमांस के रंग में रंगे Hardik Pandya, गर्लफ्रेंड संग दिखा रोमांटिक अंदाज

Back to top button