T20 World Cup से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, तेज गेंदबाज को लगी चोट!

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को हर्षित राणा की फिटनेस पर चिंता है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच के दौरान उन्होंने सिर्फ 1 ओवर डाला.

T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के साउथ अफ्रीक के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले के दौरान चोटिल होने की खबर है। यह मैच 4 फरवरी को नवी मुंबई में खेला गया, जहां राणा असहज नजर आए और मैदान छोड़ने पर मजबूर हो गए। वॉर्म-अप मैच के दौरान हर्षित राणा को एक ओवर के दौरान दो बार अपना रन-अप बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद वह घुटने को पकड़ते हुए लंगड़ाकर मैदान से बाहर चले गए।

हर्षित राणा की चोट पर आधिकारिक जानकारी नहीं

अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हर्षित राणा की चोट पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह संभालेंगे। हर्षित के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी विकल्प हैं। 24 साल के हर्षित ने अब तक अपने करियर में नौ टी20 मैच खेले हैं और 9 विकेट लिए हैं।

भारत ने 9 गेंदबाजों का किया इस्तेमाल

भारत को 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलना है। विकेटकीपर इशान किशन की ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी और सात छक्कों की बदौलत भारतीय बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 छक्के लगाए और 30 रन से जीत हासिल की। ​​भारत ने वार्मअप मैचों में कुल नौ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इसमें बैटिंग ऑलराउंडर तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने भी तीन-तीन ओवर डाले।

7 फरवरी को पहला मुकाबला खेलेगा भारत

टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को USA के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। टूर्नामेंट से ठीक पहले हर्षित राणा की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ा दी हैं, खासतौर पर तेज गेंदबाजी संयोजन को लेकर। अब सभी की नजरें BCCI पर टिकी होंगी, जिससे यह साफ हो सकेगा कि हर्षित राणा T20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

Back to top button