
Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच पर Harbhajan Singh का फूटा गुस्सा, BCCI को सुनाई खारी-खोटी
Harbhajan Singh on IND vs PAK: भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ये साफ कहा है कि भारत को आने वाले एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए।
Harbhajan Singh on IND vs PAK: अगले महीने 9 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 10 तारीख को यूनाइटेड अरब एमिरेट्स से हैं। 14 सितंबर को दूसरा मुकाबला चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दोनों देशों के बीच जारी तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का विरोध तेज हो रहा है। अब दिग्गज ऑफ स्पिनर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी ऐसी ही मांग की है।
सेना के जवान की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण क्रिकेट
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के बारे में टर्बनेटर ने कहा- उन्हें यह समझने की जरूरत है कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। यह बहुत आसान है। मेरे लिए सीमा पर खड़ा सैनिक जरूरी है, जिसका परिवार अक्सर उससे मिल नहीं पाता। वह कभी-कभी अपनी जान दे देता है और कभी घर नहीं लौटता। उसका बलिदान हम सभी के लिए बहुत बड़ा है। उसके मुकाबले यह बहुत छोटी बात है कि हम एक भी क्रिकेट मैच खेलना नहीं छोड़ सकते। यह बहुत छोटी बात है। हमारी सरकार का भी यही रुख है, ‘खून और पानी एक साथ नहीं रह सकते।
ये भी पढ़े-
Sagar Dhankar murder case: SC ने सुशील कुमार की जमानत की रद्द, सरेंडर का दिया आदेश
क्रिकेटर, एक्टर या नेता… हर किसी की भारत से पहचान
भज्जी ने खुलेआम कहा- हमारी जो भी पहचान है, वह इस देश की वजह से है। चाहे आप खिलाड़ी हों, एक्टर हों या कोई और, देश से बड़ा कोई नहीं है। देश सबसे पहले आता है और हमें इसके प्रति जो कर्तव्य निभाने हैं, उन्हें पूरा करना होगा। क्रिकेट मैच न खेलना बहुत जरूरी चीज है देश के सामने। सीमा पर हमारे भाई खड़े हैं, हमारी और हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं। उनके साहस को देखिए, जिस बड़े दिल से वे सेवा करते हैं। सोचिए कि जब वे घर नहीं लौटते तो उनके परिवारों पर क्या बीतती है। और हम यहाँ हैं, क्रिकेट खेल रहे हैं।
ये भी पढ़े-
Suresh Raina: ED के सामने पेश हुए सुरेश रैना, ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में पूछताछ
एशिया कप 2025 में भारत के ग्रुप मे कौन-कौन?
भारत मौजूदा एशिया कप चैम्पियन है. टीम ने पिछली बार फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर अपना आठवां खिताब जीता था. जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी देश द्वारा सबसे ज्यादा है. भारत को एशिया कप 2025 में ग्रुप ए में ओमान, मेजबान संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान के साथ रखा गया है. वहीं, ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका शामिल हैं।
ये भी पढ़े-
शुभमन गिल जीता ICC का दमदार अवॉर्ड, ये कमाल करने वाले इकलौते पुरुष क्रिकेटर
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को खलेगी इन दिग्गजों की कमी…





