BCCI Central Contract: टीम में होकर भी कॉन्ट्रेक्ट से बाहर ईशान? RO-KO का भी डिमोशन

BCCI Central Contract 2025-26: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2025-26 के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

BCCI Central Contract 2025-26: टीम इंडिया के दो स्टार प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा का BCCI के सलाना कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 में डिमोशन हुआ है। शनिवार 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में ईशान किशन पर भी नजरें रहेंगी, जिन्होंने हाल ही में टीम में वापसी की और तब से ही धमाकेदार बैटिंग कर रहे हैं. मगर इससे पहले BCCI की ओर से उन्हें जोर का झटका दिया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान को भारतीय बोर्ड ने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया है.

टीम में होकर भी कॉन्ट्रेक्ट से बाहर ईशान?

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बार 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के लिए चुना गया है. मगर इसमें स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का नाम नहीं है. ईशान ने हाल ही में करीब सवा 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की, जब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड में चुना गया था.

चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले सीजन में वो इस सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का हिस्सा थे, जबकि उस दौरान उन्हें एक बार भी टीम इंडिया में चुना तक नहीं गया था। हालांकि, अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

2025-26 के लिए BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

  • ग्रुप-ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
  • ग्रुप-बी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर।
  • ग्रुप-सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरैल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़।

महिला

  • ग्रुप-ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा।
  • ग्रुप-बी: रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा।
  • ग्रुप-सी: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल।

विराट कोहली और रोहित शर्मा का डिमोशन

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने कोहली-रोहित को A+ कैटेगरी से हटाकर B कैटेगरी में डाल दिया है। वहीं बीसीसीआई ने A+ कैटेगरी को भी हटाने का फैसला किया है। दरअसल, इस कैटेगरी में वही खिलाड़ी आते हैं जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हो। क्रिकेट के बिजी शेड्यूल में अब कोई खिलाड़ी लगातार तीनों फॉर्मेट नहीं खेल रहा है।

ये भी पढ़े- T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर…, मैच विनर गेंदबाज हो सकता है बाहर

सिर्फ ईशान ही नहीं, बल्कि 4 अन्य नाम इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से गायब हैं। पिछले साल BCCI ने 34 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया था, जिसमें से 5 की छुट्टी हो गई है। जिसमें मोहम्मद शमी, सरफराज खान, रजत पाटीदार, मुकेश कुमार जैसे नाम शामिल है।

ये भी पढ़े- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी की विश्व कप फाइनल में अद्भुत पारी, बना डाले कई कीर्तिमान

Back to top button