Hardik Pandya बुरे फंसे गए…, T20 वर्ल्ड कप जीतकर त‍िरंगे के साथ जश्न पड़ा भारी

Hardik Pandya: T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद हार्दिक पंड्या विवाद में घिर गए हैं. पुणे के एक वकील ने आरोप लगाया है कि अहमदाबाद में जश्न के दौरान उन्होंने तिरंगे को शरीर पर लपेटकर अनुचित व्यवहार किया.

Hardik Pandya: भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने दी है, जिन्होंने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वकील का आरोप है कि पांड्या ने भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते समय तिरंगे को अपने शरीर के चारों ओर लपेट रखा था, जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है।

हार्दिक पांड्या पर लगा ‘तिरंगे’ का अपमान करने का आरोप

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह शिकायत बंगलूरू के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है, वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि यह शिकायत पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। इस मामले में वाजिद ने पुलिस से हार्दिक (Hardik Pandya National Flag Controversy) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यह कृत्य राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

यह शिकायत पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि वकील वाजिद खान की ओर से आवेदन जमा कराया गया है, हालांकि मामले में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है.

माहिका के साथ जश्न मनाते दिखे पांड्या

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ डांस करते, ट्रॉफी के साथ तस्वीरें लेते और इमोशनल पल शेयर करते दिखाई दिए। एक वीडियो में दोनों को मंच पर लेटे हुए भी देखा गया, जबकि आसपास खिलाड़ी और स्टाफ जश्न मना रहे थे।

अब यह मामला पुलिस के पास है। अगर शिकायत के आधार पर जांच शुरू होती है तो पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों की जांच कर सकती है। फिलहाल देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

हार्दिक का ऐसा रहा टूर्नामेंट में प्रदर्शन

पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक ने बल्ले से दो अहम अर्धशतक जड़े, जिसमें नामीबिया के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में खेली गई 52 रन की तूफानी पारी शामिल है। उनके इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें आईसीसी टीम ऑफ द टूर्नामेंट 2026 में शामिल किया गया है। उन्होंने 9 मैच खेलते हुए कुल 2 अर्धशतक की मदद से 217 रन बनाए।

Back to top button