कप्तान Harmanpreet Kaur का नया कारनामा; ‘World Cup Trophy’ हमेशा रहेगी साथ…

World Champion Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर महिला विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसा करने वाली हरमनप्रीत कौर पहली भारतीय महिला कप्तान बनी हैं।

Harmanpreet Kaur Tattoo: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने हाथ पर विश्व कप ट्रॉफी का नया टैटू बनवाया है। इस टैटू में 2025 और 52 नंबर लिखे हैं, जो 2025 महिला वनडे विश्व कप और फाइनल में 52 रन की जीत या विश्व कप के 52वें संस्करण से जुड़े हैं। हरमनप्रीत ने कहा कि यह ट्रॉफी हमेशा उनके दिल और त्वचा में हमेशा रहेगी, जिसका उन्हें पहले दिन से ही बेसब्री से इंतजार था। वहीं, स्मृति मंधाना का टैटू BCCI द्वारा बुधवार को जारी एक वीडियो में दिखा।

इसमें ‘2025’ और ’52’ है लिखा

हरमन ने बुधवार को सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने टैटू की फोटो पोस्ट की। इसमें ‘2025’ और ’52’ लिखा है। यह 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप और फाइनल में भारत की 52 रन की जीत को दर्शाते हैं। साथ ही 1973 से अब तक विमेंस वर्ल्ड कप के 52 साल पूरे होने का प्रतीक है। हरमन ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘पहले दिन से इसका (ट्रॉफी) इंतजार था। वहीं, स्मृति मंधाना का टैटू BCCI द्वारा बुधवार को जारी एक वीडियो में दिखा। उन्होंने हाथ पर ट्रॉफी के साथ 2025 लिखवाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harmann (@imharmanpreet_kaur)

आज PM Modi से मिलेगी भारत की चैंपियन बेटियां

साउथ अफ्रीका को आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में हराने के बाद भारत की विश्व विजेता महिला टीम मंगलवार यानी 4 नवंबर की शाम को दिल्ली पहुंची। आज यानी 5 नवंबर को हरमनप्रीत ब्रिगेड की पीएम मोदी से मुलाकात होगी। टीम से पीएम मोदी अपने आवास पर मुलाकात करेंगे और इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएंगे। प्रधानमंत्री द्वारा खिलाड़ियों को विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

 

Back to top button