
Asia Cup के Final में पहुंचा इंडिया, Gambhir का 3 शब्दों वाला पोस्ट VIRAL
Asia Cup Final : एशिया कप 2025 में सुपर 4 के चौथे मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराया। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई।
Asia Cup Final :भारतीय टीम एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। बुधवार को दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 के मैच में भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हरा दिया। बांग्लादेश ने गेंदबाजी चुनी। फाइनल में भारत का सामना आज होने वाले पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच की विजेता टीम से होगा। अगर पाकिस्तान यह मैच जीतता है तो एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान फाइनल होगा।
Gautam Gambhir का 3 शब्दों वाला पोस्ट
दरअसल, बांग्लादेश को हराकर भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारतीय टीम 28 सितंबर, रविवार को दुबई में एशिया कप का फाइनल मैच खेलेगी। फाइनल में उसका मुकाबला किस टीम से होगा, ये आज बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के बाद पता चल जाएगा। जो भी टीम आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मैच को जीतेगी, वह भारत के साथ 28 सितंबर को खिताबी मैच खेलेगी।

इस जीत के साथ ही भारत ने चार टीमों के ग्रुप में नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली है। अब शुक्रवार को होने वाला भारत-श्रीलंका मैच डेड रबर बन गया है। यानी इस मैच में जीत-हार से दोनों टीमों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भारत की जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
ये भी पढ़े-
IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा बनें उपकप्तान
Beta feature





