
WCL 2025: Ind vs Pak सेमीफाइनल पर संशय, मैच से पहले स्पॉन्सर कंपनी हटी
WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियंनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को खेला जाना है। सेमीफाइनल मैच से पहले लीग की स्पॉन्सर कंपनी हट गई है।
WCL 2025: इंडिया चैंपियंस ने मंगलवार (30 जुलाई) को वेस्टइंडीज चैंपियंस को आखिरी ग्रुप मैच में हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली, लेकिन टूर्नामेंट एक नए विवाद में फंस गया। पाकिस्तान चैंपियंस टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है और इंडिया चैंपियंस चौथे स्थान पर है। अब दोनों टीमों का गुरुवार (31 जुलाई) को सेमीफाइनल में भिड़ंत होगी।
Ind vs Pak मैच से इस स्पॉन्सर ने किया किनारा
दरअसल, EaseMyTrip के फाउंडर निशांत पिट्टी ने एक्स पर लिखा,
“हम Team India को सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई देते हैं। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल सिर्फ एक और मैच नहीं है। EaseMyTrip इस मुकाबले से खुद को अलग कर रहा है। हम ऐसे किसी भी आयोजन का समर्थन नहीं कर सकते जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के साथ संबंध सामान्य करने की कोशिश करे। कुछ चीजें खेल से बड़ी होती हैं। देश पहले, बिजनेस बाद में। जय हिंद।”
कुछ चीजें खेल से भी बड़ी होती हैं
निशांत पिट्टी ने कहा, “भारत के लोगों ने अपनी बात कह दी है और हम उनकी बात सुन रहे हैं। EaseMyTrip WCL में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से नहीं जुड़ेगा। कुछ चीजें खेल से भी बड़ी होती हैं। देश पहले, व्यापार बाद में। हमेशा। जय हिंद। भारत बनाम पाकिस्तान मैच के अलावा दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
ये भी पढ़े-
वानखेडे स्टेडियम से IPL टीमों की जर्सी चोरी, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार
भारत-पाकिस्तान का मैच हो चुका है रद्द
इससे पहले 20 जुलाई को भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने WCL 2025 के लीग मुकाबले में पाकिस्तान से खेलने के इनकार कर दिया था। जिसके बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद WCL के आयोजकों ने भारतीय फैंस के माफी भी मांगी थी।





