
IND vs PAK: हाथ नहीं मिलाने पर तिलमिलाया पाकिस्तान, PCB ने दर्ज कराई शिकायत
IND vs PAK: भारत के हाथ न मिलाने से बौखलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे ‘खेल भावना की कमी’ बताया।
IND vs PAK: भारत ने एशिया कप 2025 में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय टीम द्वारा हाथ न मिलाने की घटना के बाद पाकिस्तान में बवाल खड़ा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी तिलमिला गया है। पीसीबी ने इसे ‘खेल भावना के विरुद्ध’ बताते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दर्ज की शिकायत
दरअसल, पाकिस्तान टीम मैनेजर नवीद अकरम (Pakistan Files Complaint against India) का आरोप है कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से इनकार किया, जो खेल की भावना के खिलाफ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने व्हाट्सएप पर एक बयान शेयर करते हुए इसकी पुष्टि की।
पीसीबी ने यह भी दावा किया कि टॉस के समय रेफरी पायक्रॉफ्ट ने कप्तान सलमान आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने की सलाह दी थी, लेकिन मैच खत्म होने के बाद ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया था।
क्या कहते हैं ICC या ACC के नियम
बता दें कि पाक खिलाड़ियों ने भले ही भारत के खिलाफ रेफरी से शिकायत की हो, लेकिन टीम इंडिया को इससे कोई नुकसान नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि क्रिकेट की रूल बुक में ऐसा कही नहीं लिखा कि मैच के बाद हैंडशेक करना जरूरी है। हाथ मिलाना कोई नियम नहीं, बल्कि इसे खेल भावना (Spirit of cricket) का हिस्सा माना जाता है।
आगा ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं लिया हिस्सा
पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने मैच के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हिस्सा नहीं लिया। मैच पूरी तरह भारत के नाम रहा। सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन ने पाकिस्तान को हर विभाग में पीछे छोड़ दिया।
वहीं, अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ किसी भी तरह के दोस्ताना व्यवहार को नज़रअंदाज़ करने का भारतीय टीम का यह फ़ैसला दुनिया भर के क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए सैनिकों और पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए नागरिकों के सम्मान में, भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज़ किया, जिससे सलमान और उनकी टीम को काफ़ी निराशा हुई.
ये भी पढ़े-
गंभीर ने जीत के बाद इरफान पठान पर साधा निशाना, पढ़ाया ईमानदारी का पाठ





