
Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह ने की सपा सांसद से सगाई? शुरू हो गया सोशल मीडिया पर बधाई ट्विट…
Rinku Singh Engagement: सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई की खबरें है। दावा किया जा रहा रिंकू सिंह ने यूपी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है।
Rinku Singh Engagement: टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह का रोका हुआ है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये खबरे सोशल मीडिया पर वायरल है, अभी मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रिंक सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी।
कौन है प्रिया सरोज ?
प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा में एंट्री की थी। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। प्रिया सरोज एक भारतीय राजनीतिज्ञ और वकील हैं। समाजवादी पार्टी से जौनपुर जिले की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। लोकसभा के लिए चुनी गई सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं। उनकी आयु 25 वर्ष हैं। वह तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक तुफानी सरोज की बेटी हैं।
रिंकू सिंह की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 2 पारियों में उन्होंने 27.50 की औसत और 134.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उनका सर्वाधिक स्कोर 38 रन है। इतना ही नहीं रिंकू ने अपने करियर में अब तक 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
इस दौरान 22 पारियों में तूफानी बल्लेबाज ने 507 रन ठोके हैं। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उनकी औसत 46.09 की और स्ट्राइक रेट 165.14 की रही है। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने अब तक 3 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 69 रन है।
हालाकि अभी तक रिंकू सिंह की तरफ से कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है. और ना ही सपा सांसद के तरफ से कोई जानकारी साझा की गयी है…





