
IND vs ENG: फ्रैक्चर बाद भी Rishabh Pant के हौसले बुलंद, BCCI ने दिया अपडेट
IND vs ENG 4th Test: मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे।
IND vs ENG 4th Test: पैर में लगी चोट के बावजूद ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच में बैटिंग के लिए उपलब्ध होंगे। BCCI ने इसे लेकर 24 जुलाई (गुरुवार) को अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने कहा कि ऋषभ पंत टीम के साथ दूसरे दिन के खेल के लिए जुड़ चुके हैं और जरूरत पड़ने पर ही बैटिंग करेंगे. हालांकि बीसीसीआई ने ये स्पष्ट किया कि ऋषभ अब इस मैच में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल के कंधों पर होगी.
फ्रैक्चर होने के बाद भी क्रीज पर पंत
ऋषभ पंत दर्शकों की तेज चीखों के बीच धीरे-धीरे सीढ़ियों से उतरे और लंगड़ाते हुए मैदान की तरफ बढ़े। पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद वह अपनी टीम के लिए लड़ना चाहते हैं। क्या चैंपियन है! खास यह है कि उनके लिए रनर की अनुमति नहीं है। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए खेल की परिस्थितियों में उन्हें रनर की अनुमति नहीं है।
HE’S HERE! 🤩 pic.twitter.com/wJmZEfW8mF
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 24, 2025
BCCI ने एक्स पर दी जानकारी
मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन दाहिने पैर में चोट लगने के बाद ऋषभ पंत मैच के बाकी बचे मैचों में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। ध्रुव जुरेल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। अपनी चोट के बावजूद ऋषभ पंत दूसरे दिन टीम में शामिल हो गए हैं और टीम की जरूरतों के अनुसार बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे।
𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲: Rishabh Pant, who sustained an injury to his right foot on Day 1 of the Manchester Test, will not be performing wicket-keeping duties for the remainder of the match. Dhruv Jurel will assume the role of wicket-keeper.
Despite his injury, Rishabh Pant has joined the…
— BCCI (@BCCI) July 24, 2025
ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन यानी 23 जुलाई को बल्लेबाजी करते वक्त चोट लगी थी. ये चोट पंत को तब लगी, जब वो पारी के 68वें ओवर में तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे. गेंद उनके दाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी, जिससे वो पार्ट काफी सूज गया. फिजियो ने पंत का इलाज किया, लेकिन वो खड़े होने की हालत में नहीं थे. ऐसे में उन्हें एंबुलेंस के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया. पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए.
ये भी पढ़े-
Ind vs Eng: मैनचेस्टर में बारिश कर सकती है परेशान, पंत की चोट पहले से मुसीबत!





