
IND VS SA: गेहूं बेचकर टिकट खरीदे…, मैच रद्द होने से नाराज दर्शकों ने BCCI पर उठाए सवाल
IND vs SA 4th T20I: राजधानी लखनऊ में खेले जाने वाला चौथा टी20 मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। मैच रद्द होने के बाद फैंस गुस्से में दिखे और एक फैन ने अपना पैसा तक वापस मांग लिया.
IND vs SA 4th T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच धुंध की वजह से रद्द हो गया। लखनऊ में प्रदूषण का आलम ये था कि हार्दिक पांड्या मास्क लगाकर मैदान में पहुंचे थे और उनकी तस्वीर वायरल हो गई। कई बार अंपायर इंस्पेक्शन के लिए मैदान पर गए और लौटे, इस उम्मीद में की शायद कुछ इंतजार के बाद आर्टिफिशियल लाइट में विजिबिलिटी खेलने लायक हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार मैच रद्द करना पड़ा। मैच देखने के लिए बड़ी तादाद में आए दर्शको को मायूस होना पड़ा। एक गेंद तक नहीं डाली जा सकी।
IND vs SA 4th T20I: एक फैन ने गेहूं बेचकर खरीदा था मैच का टिकट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का चौथा मुकाबला रद्द होने के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते हुए फैंस गुस्से में दिख रहे थे. उन्होंने कहा कि हमें साढ़े तीन घंटे तक बिठाए रखा. मैदान का मुयाना करने के नाम पर आधे-आधे घंटे मैच के टाइम को बढ़ाया जा रहा था ताकि समय को कैसे भी काटा जाए। एक दर्शक का वीडियो काफी वायरल है जिसमें वह कहता दिख रहा कि मैच देखने के लिए उसने तीन बोरी गेहूं बेचा था, मेरा पैसा वापस करो।
#WATCH | Lucknow, UP: Cricket fans express their disappointment as IND vs SA 4th T20 match gets abandoned without a ball being bowled, due to fog.
A fan says, “I sold three sacks of wheat and came here to watch the match. I want my money back…” pic.twitter.com/tMXf7Xo02Y
— ANI (@ANI) December 17, 2025
लखनऊ में AQI 400 के ऊपर रहा
लखनऊ टी20 इंटरनेशनल आधिकारिक तौर पर ‘अत्यधिक कोहरे’ के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया, लेकिन सच्चाई ये थी कि प्रदूषण और कोहरे की एक मोटी चादर ने इकाना स्टेडियम को घेर लिया था, जिससे दृश्यता बहुत कम हो गई थी. बुधवार यानी 17 दिसंबर, 2025 को लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांत (AQI) 400 के ऊपर रहा जिससे खिलाड़ियों के सेफ्टी के लिए बीसीसीआई गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीन मैच लखनऊ, न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला जैसे उत्तर भारत के शहरों में रखे गए। वो तो किस्मत अच्छी थी कि न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला के मैच हो गए, लेकिन इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाला चौथा टी20I मैच घने कोहरे के चलते रद किया गया।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला निरीक्षण के दौरान मैदान पर आए, लेकिन मैच अधिकारियों से बात करने के बाद उनकी बॉडी लैंग्वेज से निराशा साफ झलक रही थी. कोई रिजर्व दिन नहीं होने के कारण दोनों टीमें अब शुक्रवार यानी 19 दिसंबर, 2025 को होने वाले अंतिम टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद जाएगी.





