ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा से छिना नंबर-1 का ताज, ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग

ICC ODI Rankings: न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने आईसीसी पुरुष वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि, टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

ICC ODI Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा से वनडे क्रिकेट में नंबर-1 का ताज छिन गया है. वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अर्धशतक और शतक लगाने के बाद आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर आए थे. हालांकि, रोहित से ये ताज छीनने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज उनसे सिर्फ 1 पॉइंट ही आगे हैं. बुधवार को आईसीसी ने वनडे की ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा

इस बीच बात अगर रोहित शर्मा की करें तो वे एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर चले गए हैं। रोहित शर्मा की रेटिंग 781 है। यानी डेरिल मिचेल और रोहित शर्मा की रेटिंग में केवल एक ही अंक का अंतर है। जो अगली रैंकिंग तक खत्म हो सकती है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 764 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर चले गए हैं। शुभमन गिल अभी भी नंबर 4 और विराट कोहली नंबर 5 पर बने हुए हैं।

शतकीय पारी ने बनाया नंबर-1

डेरिल मिशेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़ा था, उन्होंने 118 गेंदों में 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 119 रन बनाए थे. इस पारी ने उन्हें रैंकिंग में रोहित से आगे पहुंचकर नंबर-1 बनाया.

ये भी पढ़े- IND vs SA: शुभमन गिल गुवाहाटी टेस्ट खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट…

आईसीसी ODI बैटिंग रैंकिंग (टॉप-5)

  • डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 782
  • रोहित शर्मा (भारत)- 781
  • इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)- 764
  • शुभमन गिल (भारत)- 745
  • विराट कोहली (भारत)- 725
  • बाबर आजम (पाकिस्तान)- 722
  • हैरी टेक्टर (आयरलैंड)- 708
  • श्रेयस अय्यर (भारत)- 700
  • चरिथ असलंका (श्रीलंका)- 690
  • शाई होप (वेस्टइंडीज)- 689

रोहित शर्मा की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अच्छा करके उनके पास फिर अपनी बादशाहत हासिल करने का मौका होगा. भारत बनाम साउथ अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी. टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके रोहित अब सिर्फ वनडे खेलते हैं.

ये भी पढ़े- IND vs SA: नीतीश रेड्डी की भारतीय टीम में एंट्री, शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस…

 

Back to top button