IND-PAK: भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर बिगाड़ा पॉइंट्स टेबल का गेम, सेमीफाइनल की रेस में आगे

ICC Women’s World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही अंक तालिका में तख्तापलट कर दिया है।

ICC Women’s World Cup 2025: भारत ने महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की. उसने इससे पहले ओपनिंग मुकाबले में श्रीलंका को परास्त किया था. पाकिस्तान पर एक महीने में भारत की ये लगातार चौथी जीत है. इससे पहले एशिया कप में पुरुष टीम ने तीन बार पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह रौंदा था. इस जीत के साथ ही महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 की अंक तालिका में भारत को बड़ा फायदा हुआ है।

टीम इंडिया की दमदार शुरुआत

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की यह जीत बहुत महत्वपूर्ण थी। इस जीत के साथ भारत ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। भारत ने अब तक दो मैच खेले हैं। इन दोनों मैचों में भारत ने जीत हासिल की है। भारत के पास कुल 4 अंक हैं। उनका नेट रन रेट 1.515 है।

इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम पहले स्थान पर थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उनके पास कुल 3 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक दो मैच खेले हैं। इनमें से उन्होंने एक मैच जीता है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

मैच में क्या हुआ?

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने 50 ओवर में 247 रन बनाए. उसके लिए हरलीन देओल ने 65 गेंदों पर 46, ऋचा घोष ने 20 गेंद पर नाबाद 35, जेमिमा रोड्रिग्ज ने 37 गेंद पर 32 और प्रतिका रावल ने 37 गेंद पर 31 रन बनाए. दीप्ति शर्मा ने 25, स्मृति मंधाना ने 23 और स्नेह राणा ने 20 रन बनाए.

IND vs WI 1st Test: भारत की पकड़ मजबूत, जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट की दरकार

वरों में 159 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लिए. स्नेह राणा ने 2 विकेट झटके. क्रांति को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

 

Back to top button