
कोच गंभीर का सवालों से किनारा, पहला टेस्ट हारने के बाद कहा-कोई जानबूझकर…
Gautam Gambhir Post Match Press Conference: भारतीय टीम, इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG 1st Test) लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पांच विकेट से गंवा बैठी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने दोनों पारियों में कुल 835 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद जीत नसीब नहीं हुई।
IND vs ENG 1st Test: गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में अच्छा नहीं कर पाई है, यही हाल इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी देखने को मिला. पिछले 9 टेस्ट में ये टीम इंडिया की 7वीं हार है. लीड्स में हुए इस टेस्ट में टॉप आर्डर के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, हालांकि खराब फील्डिंग, गेंदबाजी और निचले क्रम के बल्लेबाजों का बिखर जाना इस हार की वजह बना।
गौतम गंभीर के क्या कहा-
पोस्ट मैच प्रेस कांफ्रेंस (Gautam Gambhir Post Match Press Conference) में हेड कोच गौतम गंभीर खुद आए, जानिए उन्होंने क्या कहा.
#WATCH इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स ने भी कैच छोड़ी हैं। कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता। लेकिन हां, बल्लेबाजी के… pic.twitter.com/IzcSSvemIv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2025
भारतीय टीम इस मैदान पर 2002 के बाद पहली जीत की तलाश में थी। भारत की ओर से पांच शतक इस मैच में देखने को मिले। फाइव विकेट हॉल भी जसप्रीत बुमराह को मिला, लेकिन टीम को जीत नहीं मिली। यही कारण रहा कि शुभमन गिल के ईरा की अच्छी शुरुआत नहीं हुई।
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 471 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में भारत के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े, जिससे टीम को एक मजबूत स्थिति मिली। दूसरी पारी में भारत ने 364 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम ने इस पारी में भी शुरुआती अच्छी स्थिति बनाई थी। एक समय वे 287/3 और फिर 333/4 पर थे, लेकिन एक बार फिर बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया और वे अपनी पारी को सुरक्षित स्कोर तक नहीं ले जा पाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए, इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बेन डकेट ने अपनी दूसरी पारी में भी असाधारण प्रदर्शन करते हुए 149 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी ने इंग्लैंड को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। अन्य बल्लेबाजों के महत्वपूर्ण योगदानों के साथ, इंग्लैंड ने 371 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया, जिसमें उन्होंने केवल 5 विकेट गंवाए।





