
IND vs ENG: टीम इंडिया की जीत से खुश हुए विराट कोहली, गिल को दी खास अंदाज में बधाई
IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित और विराट के बिना भारतीय टीम को बेहद कमजोर बताया जा रहा था, लेकिन नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम ने एजबेस्टन में इतिहास रच दिया।
IND vs ENG 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में जोरदार वापसी की है। लीड्स में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद उसने बर्मिंघम के एजबेस्टन में दूसरे मुकाबले को जीत लिया है। शुभमन गिल की सेना ने बेन स्टोक्स की टीम को 336 रन से हरा दिया। इस बीच, पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम के इस प्रदर्शन पर बेहद खुशी जताई। कोहली ने शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाज़ी की जमकर तारीफ की और मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की शानदार गेंदबाज़ी को भी सराहा।
क्या बोले विराट कोहली
विराट कोहली ने ‘X’ पर लिखा, ‘भारत की एजबेस्टन में शानदार जीत। निडर खेल और इंग्लैंड को लगातार दबाव में डाला। शुभमन ने बल्लेबाज़ी और कप्तानी में बेहतरीन नेतृत्व किया। हर खिलाड़ी ने योगदान दिया। सिराज और आकाश की गेंदबाज़ी विशेष रूप से काबिले तारीफ रही।’
Great victory for India at Edgbaston. Fearless and kept pushing England to the wall. Brilliantly led by Shubhman with the bat and in the field and impactful performances from everyone. Special mention to Siraj and Akash for the way they bowled on this pitch. 👏🇮🇳 @ShubmanGill…
— Virat Kohli (@imVkohli) July 6, 2025
भारत-इंग्लैंड ने 1-1 मैच जीते
इस जीत के साथ भारत ने इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ( WTC 2025-27) के नए चक्र में अपना खाता खोल लिया है. अब टीम का पॉइंट प्रतिशत (PCT) 50 हो गया है. इंग्लैंड को हार के बाद अपने PCT में पॉइंट प्रतिशत देखने को मिली है. उसका पॉइंट प्रतिशत 50 है. भारतीय टीम WTC के पिछले चक्र में तीसरे स्थान पर रही थी. टीम इंडिया पहली बार फाइनल में नहीं पहुंची थी. 2021 में उसे न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में हराया था. 2025 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम किया.
ये भी पढ़े-
IND vs ENG Test 2: ऋषभ पंत की तूफानी बैटिंग, भारतीय टीम की लीड 350 के पार
गिल ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, पिछले मैच के बाद हमने जो भी बातें की थीं, उन सभी पर हम बिल्कुल सटीक उतरे. गेंदबाज़ी और फील्डिंग का जो स्तर हमने दिखाया, वह देखने लायक था. इस तरह की पिच पर हमें पता था कि अगर हम 400-500 रन बना लेते हैं तो काफी होगा. हर मैच हेडिंग्ले जैसा नहीं होता।
ये भी पढ़े-
IND vs ENG: एक ही पारी में 6 विकेट… मोहम्मद सिराज को सालभर से था इस पल का इंतजार





