
IND Vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में तीसरे दिन का खेल शुरू, पंत-राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
IND Vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 145 रन बना लिए थे।
IND Vs ENG 3rd Test Day 3 : भारत-इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है. आज (12 जुलाई) इस मुकाबले का तीसरा दिन है. आज भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन से आगे खेलेगी. ऋषभ पंत 19 और केएल राहुल 53 रन पर नॉटआउट हैं. भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से अब भी 242 रन पीछे है।
पंत-राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
भारत ने 51 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बनाए। इंग्लैंड 223 रन से आगे। ऋषभ पंत 32 और केएल राहुल 58 रन बनाकर क्रीज पर। 57 रन की साझेदारी हुई।
ये भी पढ़े-
IND vs ENG: बुमराह ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा; जेमी स्मिथ ने मारा पचासा…
ड्यूक बॉल लगातार चर्चा में
भारत की पारी के दौरान कई बार ड्यूक बॉल पर सवाल उठे हैं। कल 2 बार गेंद बदलनी भी पड़ी थी। यह हूप टेस्ट पास नहीं कर पा रही थी। अब भारत की पारी के दौर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी बॉल से खुश नजर नहीं आए। उन्होंने अंपायर से गेंद की जांच भी कराई।
ये भी पढ़े-
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, कपिल देव को छोड़ा पीछे





