
IND vs NZ: एक जगह के 3 दावेदार… जीत के बाद भी बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11?
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज (23 जनवरी) रायपुर में खेला जाएगा है। सीरीज का पहला मैच भारत नागपुर में 48 रनों से जीती थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हो सकता है।
IND vs NZ 2nd T20I: भारत बनाम न्यूजीलैंड पांच मैच की सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 21 जनवरी 2026 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में अभी 1-0 से आगे है। भारत ने 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में 48 रन से जीत हासिल की थी। भारत की कोशिश दूसरे टी20 मैच को भी जीतकर बढ़त दुगनी करने पर होगी।
अक्षर बाहर तो किसे मिलेगा मौका?
बड़ा सवाल है कि अगर अक्षर पटेल प्लेइंग-11 से बाहर हुए तो किसकी एंट्री होती है. सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दे सकते हैं. ऐसे में भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव दो कलाई के स्पिनर एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं, जो कम ही देखने को मिलता है. पहले टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की बैटिंग तो मजबूत दिखी थी. ऐसे में मैनेजमेंट बॉलिंग पर फोकस कर सकता है.
सैमसन और ईशान पर रहेंगी नजरें
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर इस मुकाबले में पहले मैच की तरह ही रहने वाला है. हालांकि, संजू सैमसन और ईशान किशन पहले मुकाबले में सस्ते में आउट होने के बाद इस मैच में एक अच्छी पारी खेलकर फॉर्म में लौटना चाहेंगे. सैमसन की जगह तो फिलहाल टीम में पक्की, है लेकिन ईशान किशन को रन बनाने होंगे. उन्हें तिलक वर्मा की जगह नंबर-3 पर मौका मिला है, जो चोटिल होने के चलते पहले तीन मुकाबलों से बाहर हैं. दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा एक बार फिर टीम इंडिया की तूफानी शुरुआत देने के इरादे से खेलेंगे.
कैसे हैं रायपुर की पिच के हालात
रायपुर में अब तक खेले गए इकलौते T20I में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 174 रन डिफेंड किए थे. मौसम साफ और सुहावना रहने की उम्मीद है. IPL के पुराने आंकड़े बताते हैं कि यहां चेज़ करना थोड़ा फायदेमंद रहा है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल/ईश सोढ़ी, काइल जेमिसन/मैट हेनरी, जैकब डफी
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती





