
IND vs PAK: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले अपने दम पर पलट सकते हैं मैच
T20 World Cup 2026: भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान का सामना करने जा रही है। भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगतार दो मैच जीतकर सुपर-8 स्टेज के लिए मजबूती से कदम बढ़ाए हैं।
T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। पाकिस्तान टीम शानदार लय में है और उसने हाल ही में टी20 सीरीज जीती है। इस महत्वपूर्ण मैच में भारत को पाकिस्तान के पांच प्रमुख खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। इनमें स्पिनर उस्मान तारिक, सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, कप्तान सलमान अली आगा, ऑलराउंडर शादाब खान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी शामिल हैं, जो टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
बेहतरीन फॉर्म में पाकिस्तानी प्लेयर
पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और टीम इंडिया के खिलाफ मैच पलटने का दम रखते हैं। इसमें भारत को सबसे अधिक सावधान रहने की जरूरत स्पिनर उस्मान तारिक से है। वे अजीब बॉलिंग एक्शन से टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। उनके अलावा भी 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। आइए आपको इन पांचों खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।





