
IND vs SA: संजू सैमसन और बुमराह की वापसी तय! कौन होगा 5वें टी20 से बाहर?
IND vs SA 5th T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टी20 सीरीज का निर्णायक पांचवां और अंतिम मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
India vs South Africa, 5th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज सीरीज का आखिरी मैच अहदाबाद में खेला जाएगा। चौथा टी-20 मैच कोहरे के कारण रद्द हो गया था। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है, जिससे मेजबान टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। वहीं दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला है, सीरीज बचाने और इसे बराबरी पर खत्म करने के लिए मेहमान टीम को हर हाल में आज जीत दर्ज करनी होगी। आजके मैच में भारतीय इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
चोटिल शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। इंजर्ड शुभमन गिल के अहमदाबाद टी20 में खेलने की संभावना काफी कम है। ऐसे में सैमसन बतौर ओपनर टीम में वापसी कर सकते हैं। संजू का लखनऊ में भी खेलना लगभग तय था, लेकिन मैच रद्द होने की वजह से उनके हाथ से यह मौका चला गया। अहमदाबाद में मौका मिलने की स्थिति में संजू बड़ी पारी खेलकर टीम में अपनी जगह फिर पक्का करने की कोशिश करेंगे।
क्या बुमराह की होगी वापसी
तीसरे टी-20 में बुमराह अपने नीजी कारणों के चलते तीसरा टी-20 नहीं खेले थे। लेकिन अब वो एक बार फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं, ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें आखिरी मैच में मौका मिलता है। क्योंकि तीसरे टी-20 में हार्षित राणा ने दो और अर्शदीप ने दो विकेट लिए थे। अब सवाल ये है कि यदि बुमराह इलेवन का हिस्सा होते हैं तो फिर किस खिलाड़ी को बाहर बैठाया जा सकता है।
ये भी पढ़े- UPCA का बड़ा फैसला, लखनऊ में रद्द हुए T20 मैच टिकट के पैसे होंगे वापस
दोनों टीमों की संभावित XI
भारत- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
दक्षिण अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी / ओटनील बार्टमैन
ये भी पढ़े- रोमांचक फाइनल में डेंटन्स लिंक लीगल ने जीती SILF टर्फ क्रिकेट लीग





