IND vs ZIM: टीम इंडिया का जिम्बाब्वे में जोरदार स्वागत, रियान पराग का खोया पासपोर्ट

India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 जुलाई से 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जानी है। टी20 सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका मिला।

IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत चुकी टीम इंडिया के कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और कुछ को आराम मिला है, भारतीय टीम हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच 6 जुलाई को खेलेगी। बाकी चार मैच भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे। सीरीज का समापन 14 जुलाई को होगा। सीरीज के लिए भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मंगलवार 2 जुलाई की रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी।सीरीज के लिए दोनों ही क्रिकेट बोर्ड अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर चुके हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा तो टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में भारतीय टीम में ज्यादातर युवा चेहरे ही हैं।

रियान पराग का पासपोर्ट खोया

टी20 सीरीज के दौरान भारत के लिए पदार्पण करने वाले शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने बीसीसीआई की ओर से पोस्ट वीडियो में बताया कि जोश के चलते उनका पासपोर्ट खो गया था। हालांकि, बाद में वह मिल गया और वह 20 घंटे की यात्रा करने के बाद जिम्बाब्वे पहुंच गए। अब वह सीरीज की शुरुआत को लेकर बहुत बेसब्र हैं।

IND vs ZIM सीरीज के लिए पहले दो टी20 मैच के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रियान पराग, साई सुदर्शन, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, आवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षित राणा, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई।

नोट: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे बारबाडोस में फंसे होने के कारण पहले दो मैच से बाहर हो गए है। नितीश कुमार रेड्डी का भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयन किया गया था, लेकिन वह चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। माना जा रहा है हार्दिक पांड्या को टी20 टीम का फुल टाइम कप्तान नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी कार्यकाल खत्म हो गया। जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच के तौर पर गए हैं, हालांकि टीम इंडिया के नए हेड कोच के नाम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बनेंगे।

Back to top button