
श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया की फाइनल में एंट्री! पाकिस्तान से होगा मुकाबला…
IND A W vs SL A W, Asia Cup Rising Star 2026: बैंकाक में खेले गए सेमीफाइनल में राधा यादव ने पहले 4 विकेट झटके, फिर 18 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर इंडिया ए को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
IND A W vs SL A W, Asia Cup Rising Star 2026: थाईलैंड के बैंकॉक में खेले जा रहे महिलाओं के एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखा है। भारतीय टीम अब फाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया का सामना सेमीफाइनल श्रीलंका की महिला टीम से हुआ, जहां भारतीय टीम ने बड़ी आसानी के साथ मैच अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की जीत में उनके गेंदबाजों का रोल काफी अहम रहा। गेंदबाजी के अलावा टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में दम दिखाया और श्रीलंका को 5 विकेट से मात दी।
118 रन पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवर में 118 रन पर ढेर हो गई। राधा यादव की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने उसकी बैटिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया।
बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव के अलावा प्रेमा रावत ने चार ओवर में नौ रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने एक ओवर मेडन भी निकाला। तनुजा कंवर ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। मिन्नू मणि ने तीन ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया।
संजना रहीं श्रीलंका की शीर्ष स्कोरर
श्रीलंका ए के लिए ओपनर संजना काविंदी (31 रन) शीर्ष स्कोरर रहीं। श्रीलंका का स्कोर 10वें ओवर में दो विकेट पर 71 रन था, लेकिन इसके बाद उसकी बैटर्स भारतीय स्पिनरों का सामना नहीं कर पाईं और नौ ओवर में महज 47 रन के भीतर आठ विकेट गंवा दिए।
इस पारी में भारत की ओर से वृंदा दिनेश ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान या बांग्लादेश की टीम से हो सकता है।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान या बांग्लादेश की टीम से हो सकता है। इन दोनों के बीच अभी सेमीफाइनल मैच होना बाकी है। दूसरा सेमीफाइनल भी आज यानी कि 20 फरवरी को खेला जाएगा।





