IND vs WI: दिल्ली में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, टीम इंडिया ने किया क्लीन स्वीप

IND vs WI 2nd Delhi Test: भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराते हुए टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की. अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भी भारत की एकतरफा जीत हुई थी

IND vs WI 2nd Delhi Test: भारत ने वेस्टइंडीज को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। भारत को जीत दिलाने में शतकवीर यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के साथ मुकाबले में कुल 8 विकेट हासिल करने वाले कुलदीप यादव का अहम योगदान रहा। इसी के साथ टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. मैच में आठ विकेट (5+3) लेने वाले कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच तो रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

टीम इंडिया ने किया क्लीन स्वीप

भारत ने वेस्टइंडीज को लगातार 10वीं टेस्ट सीरीज में हराया। यह सिलसिला 23 साल पहले 2002 में शुरू हुआ था। ऐसा करके शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम ने साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली। साउथ अफ्रीका ने 1998 से 2024 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 सीरीज जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने 2000 से 2022 के बीच वेस्टइंडीज के ही खिलाफ 9 सीरीज जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 1989 से 2023 के बीच 8 सीरीज जीती है। श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 1996 से 20202 के बीच 8 सीरीज जीती है।

दिल्ली टेस्ट में भारत को जीत के लिए 121 रन का टारगेट मिला था, जिसे पांचवें दिन के खेल में टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। केएल राहुल ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। उनके बल्ले से नाबाद 58 रन निकले। वहीं, साई सुदर्शन ने 39 रन बनाए।

ये भी पढ़े-

IPL से भी रिटायर होंगे Virat Kohli? आकाश चोपड़ा का खुलासा…

चौथे दिन के खेल में फॉलो ऑन खेल रही वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में भारत ने 518 और वेस्टइंडीज ने 248 रन बनाए थे। भारत को पहली पारी में 270 रन की बढ़त मिली थी, जिसमें शुभमन गिल ने नाबाद 129 और यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए थे।

ये भी पढ़े-

IND vs WI: विराट कोहली के बराबर पहुंचे Shubman Gill, विश्व क्रिकेट हैरत में…

 

Back to top button