
Rishabh Pant: ‘चलो जीतते हैं दोस्तों देश के लिए…’, साथी खिलाड़ियों के नाम पंत का संदेश
Rishabh Pant: पैर में फ्रैक्चर के चलते भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे। फिलहाल पांच मुकाबलों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है।
Rishabh Pant: भारत की पहली पारी के दौरान पंत ने दाहिने पैर में फ्रैक्चर के बावजूद साहस का परिचय दिया। उन्होंने अर्धशतक पूरा करते हुए टीम इंडिया को संभाला। ऋषभ पंत तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की यॉर्कर पर चोटिल हुए थे। गेंद पंत के बल्ले का किनारा लेकर उनके दाहिने पैर पर लगी। चोट के कारण पंत को उस दिन रिटायर होना पड़ा, लेकिन जब टीम संकट में थी, तो वे अगले दिन फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने अपने साथियों को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें अंतिम टेस्ट में जीत के साथ सीरीज 2-2 से बराबर करनी चाहिए।
5वें टेस्ट से हुए बाहर हए पंत
ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने जबरदस्त जज्बा दिखाया और कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के शतकों और केएल राहुल की जुझारू 90 रनों की पारी की बदौलत मेजबान इंग्लैंड को ड्रॉ के लिए मजबूर कर दिया। मैच के बाद ऋषभ पंत ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “यह मेरी तरफ से बस एक छोटा-सा भाव था। व्यक्तिगत लक्ष्य के बारे में सोचने के बजाय, टीम को जीत दिलाने या आगे बढ़ाने के लिए, जो कुछ भी करना पड़े, मैं करूंगा।”
𝗥𝗶𝘀𝗵𝗮𝗯𝗵 𝗣𝗮𝗻𝘁: 𝗧𝗵𝗿𝗼𝘂𝗴𝗵 𝘁𝗵𝗶𝗰𝗸 𝗮𝗻𝗱 𝘁𝗵𝗶𝗻! 🫡#TeamIndia | #ENGvIND | @RishabhPant17 | @Sundarwashi5 | @GautamGambhir
Watch 🔽
— BCCI (@BCCI) July 28, 2025
टीम का किया धन्यवाद
उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से सभी ने मुझे सपोर्ट किया, वह वाकई शानदार था। टीम पर दबाव था, हालात कठिन थे, लेकिन जब पूरा देश एक ही उद्देश्य के लिए आपके साथ खड़ा हो जाता है, तो वह अहसास कुछ अलग ही होता है। इस भावना को शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मैं कितना गर्व महसूस करता हूं। मैं अपनी टीम को बस यही संदेश देना चाहता हूं कि दोस्तों, चलो इस सीरीज को जीतते हैं। चलो, हमें देश के लिए ऐसा करना है।”
🙌#RP17 pic.twitter.com/LlAZ7lJKDm
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) July 28, 2025
पंत की सराहना करते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “जो ऋषभ ने टीम के लिए किया है, वही जज्बा मौजूदा टेस्ट टीम का आधार होगा। मुझे व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ियों की बात करना पसंद नहीं, मैंने कभी टीम गेम में किसी एक खिलाड़ी के बारे में नहीं बोला। आपने (पंत) न सिर्फ इस ड्रेसिंग रूम, बल्कि आने वाली अगली पीढ़ी को भी प्रेरित किया है। देश को आप के ऊपर हमेशा गर्व रहेगा।”
ये भी पढ़े-
IND vs ENG: मैच ड्रॉ होने पर भी टीम इंडिया के नाम ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, ऑस्ट्रेलिया का कीर्तिमान चकनाचूर





