IND vs ENG: मैनचेस्टर में बड़े पलटवार की तैयारी, भारत के लिए यह ‘करो या मरो’ का मैच

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। भारत के लिए यह ‘करो या मरो’ का मैच है.

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जीत बेहद जरूरी है। अगर भारत मैनचेस्टर टेस्ट को नहीं जीतता, तो सीरीज अपने नाम करने का मौका भी गंवा देगा। ऐसे में शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया इस मैदान पर इतिहास रचते हुए सीरीज में 2-2 से बराबरी करने के इरादे से उतरेगी।

इंग्लैंड के समय के अनुसार सुबह 11 बजे चौथे टेस्ट मैच में टॉस होगा, जबकि उस समय भारत में दोपहर के 3 बजे होंगे। आधे घंटे बाद यानी साढ़े 3 बजे से मैच की शुरुआत होगी। सभी मैचों का समय यही है।

भारत के लिए करो या मरो की स्थिति

टीम इंडिया के लिए मैनचेस्टर टेस्ट बहुत ही ज्यादा अहम है। यहां टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि अगर भारत को यहां हार मिलती है तो सीरीज भी टीम इंडिया हार जाएगी और मैच ड्रॉ हुआ तो फिर इस सीरीज में टीम इंडिया को कम से कम जीत नहीं मिलेगी।

मैनचेस्टर में भिड़ेगी गिल और स्टोक्स की सेना

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आज से इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है। इंग्लैंड 3 मैचों के बाद 2-1 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया सीरीज में जीवित रहने के लिए मैच जीतना चाहेगी।

ये भी पढ़े-

इंग्लैंड में टीम इंडिया का करिश्मा, पहली बार जीती T20 और ODI सीरीज

इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने 336 रन से दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली थी। यहां से टीम इंडिया के पास सीरीज में लीड हासिल करने का मौका था, लेकिन भारत ने तीसरा मुकाबला 22 रन के करीबी अंतर से गंवा दिया। अब टीम इंडिया को सीरीज अपने नाम करने के लिए शेष दो मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।

ये भी पढ़े-

क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए रिटायर्ड IAS की दावेदारी; इस दिन होगी वोटिंग…

 

 

Back to top button