Ind vs Eng: क्रिकेटर ऋषभ पंत की बढ़ी मुश्किल, ICC लगा सकता है बैन?

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। वहीं अंपायरिंग को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है।

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले के लीड्स में खेला जा रहा पहला टेस्ट रोमांच के चरम पर पहुंच चुका है. दोनों टीमों की पहली पारियां पूरी हो चुकी हैं और मुकाबला अब कांटे का बना हुआ है। टीम इंडिया द्वारा पहली पारी में बनाए 471 रन के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 465 रन बनाए. इस तरह भारत को 6 रन की मामूली बढ़त मिली। लेकिन इस मैच के दौरान एक और मामला चर्चा में आ गया है और वो था बॉल बदलने को लेकर अंपायरों का रवैया। आइए जानते है पूरा मामला।

पंत जुर्माने के साथ लग सकता है बैन

ऋषभ पंत पर आईसीसी की तरफ से कार्रवाई की तलवार लटक रही है। उन पर जुर्माने के साथ-साथ बैन तक लग सकता है। लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन वह अंपायर पॉल रीफेल से उलझ गए थे। उन्होंने अंपायर से गेंद बदलने की गुजारिश की थी लेकिन मांग ठुकराए जाने पर उन्होंने गेंद को गुस्से में जमीन पर पटक दिया था।

आचार संहिता के उल्लंघन का खतरा 

पंत का एक्शन आईसीसी की आचार संहित के उल्लंघन के दायरे में आ सकता है। आर्टिकल 2.8 के तहत अगर अंपायर के फैसले पर कोई खिलाड़ी असंतोष जताता है तो वह लेवल 1 या लेवल 2 के अपराध के दायरे में आता है।

अब तक क्या रहा मैच का हाल? 

तीन दिन के खेल के बाद मुकाबला बराबरी का चल रहा है, लेकिन फिलहाल भारतीय टीम थोड़ा आगे नज़र आ रही है. टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन स्टंप्स तक 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं और 96 रन की बढ़त हासिल कर ली है.

ये भी पढ़े-

ENG vs IND: ऋषभ पंत ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, छक्के से पूरा किया शतक

कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं और अगर भारत चौथे दिन अच्छी बल्लेबाजी करता है, तो यह लीड आसानी से 300 के पार पहुंच सकती है. जिससे इंग्लैंड को दूसरी पारी में बड़ा लक्ष्य देना संभव होगा

ये भी पढ़े-

IND vs ENG 1st Test: पहले दिन भारत की धमाकेदार शुरुआत, यशस्वी ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

 

Back to top button