Asia Cup 2025 से BCCI करेगी तौबा? देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट

Asia Cup 2025: खबरें उड़ीं कि BCCI एशिया कप 2025 से भी तौबा करने जा रहा है। लेकिन अब बोर्ड ने बयान जारी कर सब साफ कर दिया है।

Cricket Asia Cup 2025 News: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले महीने से चल रहे तनाव का असर भारत में भरपूर देखने को मिला। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत की रूह कांप उठी। इस बीच खबर आई कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले भी बंद करने का प्लान बना रहा है।  जिसकी वजह से एशिया कप 2025 ना खेलने का फैसला किया है। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप से हटने की बात से साफ इनकार किया है।

‘ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं’

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्रिकबज से कहा, ”सुबह हमें इस बारे में पता चला कि कई न्यूज रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि बीसीसीआई ने एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप में भाग ना लेने का फैसला किया है, जो एसीसी के दोनों टूर्नामेंट हैं। ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, क्योंकि अभी तक बीसीसीआई ने आगामी एसीसी आयोजनों के संबंध में ना तो कोई चर्चा की है और ना ही कोई कदम उठाया है, एसीसी को कुछ लिखना तो दूर की बात है।”

आईपीएल भी करना पड़ा था रद्द

पाकिस्तान के हवाई हमले के चलते 9 मई को बीसीसीआई ने आईपीएल को रद्द करने का फैसला किया गया. पाकिस्तान की बीसीसीआई ने भी निंदा की और कहा कि वह देश के साथ हैं. इस बीच खबर आई कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रोमांच भी फैंस को नहीं देखने को मिलेगा.

कब होगा एशिया कप?

इस साल 17वां एशिया कप खेला जाएगा, जिसके मेजबान देश का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीम भाग लेंगी, जिनमे नाम भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, हॉन्ग-कॉन्ग और यूएई हैं. दूसरी ओर महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2025 की मेजबानी श्रीलंका करने वाला है. इस टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन 2023 में हुआ था, जब फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 31 रनों से हराकर खिताब जीता था.

IPL 2025: प्लेऑफ की रेस में लगेगा रोमांच का तड़का, तीन दावेदारों में काटें की जंग…

Back to top button