IPL Auction 2026: विदेशी प्लेयर्स पर बरसा छप्पड़ फाड़ पैसा, KKR ने खोला खजाना…

IPL 2026 Auction: अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरुन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा।

IPL Auction 2026 Updates: अबु धाबी में जारी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों की बोली जारी है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार को अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। अभी कई प्लेयर्स का नाम आना बाकी है, चलिए जानते हैं मिनी ऑक्शन में कौन सोल्ड रहा और कौन अनसोल्ड?

रवि बिश्नोई को RR ने खरीदा

युवा टैलेंटेड भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा. 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले इस स्पिनर की राजस्थान को सख्त दरकार थी. युजवेंद्र चहल और रवि अश्विन की जोड़ी टूटने के बाद राजस्थान को रवि मजबूती देंगे. लोकल बॉय रवि बिश्नोई को राजस्थान अपनी घरेलू टीम से आईपीएल में पहली बार खेलेंगे.

KKR के हुए मथिशा पथिराना

जूनियर मलिंगा कहलाए जाने वाले श्रीलंका के स्लिंग बॉलिंग आर्म एक्शन पेसर मथिशा पथिराना को भी ऑक्शन में मोटी रकम मिली. दो करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले मथिशा पथिराना को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा. पथिराना के पास हमेशा से इंजरी की समस्या रही है. पथिराना पर लखनऊ ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन 18 करोड़ बोली लगने के बाद पीछे हट गई.

RCB के खाते में वेंकटेश अय्यर

पिछले साल कोलकाता नाइटराइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को मेगा ऑक्शन में 23 करोड़ 75 लाख लाख कीमती में खरीदा. मगर मिनी ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया, अब यह भारतीय ऑलराउंडर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलेगा. वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने सात करोड़ रुपये में खरीदा

ये भी पढ़े- IPL Auction: कब होगी आईपीएल की नीलामी, जानिए किसकी बदलेगी किस्मत…

अब तक के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे प्लेयर्स

दीपक हुड्डा, जैमी स्मिथ, रहमनुल्लाह गुरबाज, जॉनी बेयरस्टो, श्रीकर भरत, वियान मुल्डर, लियाम लिविंग्स्टोन, रचिन रवींद्र, गस एटकिंसन, सरफराज खान डेवोन कॉन्वे, पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेंजर मैकगर्क सरीखे दिग्गज अनसोल्ड रह गए थे.

 

Back to top button