IND vs ENG: बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने इंग्लैंड के मुंह से छीन ली जीत….

T20 World Cup 2026: Jasprit Bumrah की आखिरी स्पेल ने इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली. जहां दूसरे गेंदबाज 12+ की इकॉनमी से रन दे रहे थे वहीं बुमराह ने सिर्फ 8.2 की इकोनॉमी से रन खर्च किए.

Jasprit Bumrah in T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के जादुई स्पेल ने न केवल भारत को फाइनल में पहुंचाया, बल्कि दुनिया भर के दिग्गजों को उनका मुरीद बना दिया है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें हर कप्तान के लिए एक सुपरपावर करार दिया। उन्होंने बुमराह को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं।

बुमराह का ये स्पेल रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट

जसप्रीत बुमराह का अंतिम दो ओवर मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा. जब इंग्लैंड को जीत के लिए तेजी से रन बनाने थे, तब बुमराह ने अपनी जादुई स्पेल से इंग्लैंड के खेमे में सन्नाटा पसार दिया. इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर में बुमराह ने सिर्फ 8 रन दिए, जबकि 18वां ओवर मैच का सबसे अहम ओवर रहा, जिसमें उन्होंने महज 6 रन खर्च किए. हैरानी की बात ये रही कि बुमराह की इन आखिरी 11 गेंदों में इंग्लैंड के बल्लेबाज सिर्फ 1 बाउंड्री लगा पाए. उनकी सटीक यॉर्कर और धीमी गेंदों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पूरी तरह खामोश रखा.

बुमराह ने दिए 4 ओवर में 33 रन

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 33 देकर 1 विकेट अपने नाम किया, जो काफी निर्णायक साबित हुआ. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने भी शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट हासिल किया, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 64 रन लुटाकर एक विकेट चटकाया, जो इस फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे महंगे स्पेल में से एक बन गया है.

भारत अब फाइनल में रविवार यानी 8 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा और टी20 वर्ल्ड का खिताब बचाने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रचने की मंसूबे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने उतरेगा.

Back to top button