KL Rahul का लखनऊ में तहलका, शानदार शतक ठोक AUS के खोले धागे

KL Rahul, IND A vs AUS A: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने बीमार होने के बाद भी एक दमदार पारी खेली है।

KL Rahul, IND A vs AUS A: इंडिया ए वर्सेस ऑस्ट्रेलिए दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कंगारुओं ने भारत के सामने जीत के लिए 412 रनों का विशाल टारगेट रखा है। इस टारगेट का पीछा करते हुए केएल राहुल एक छोर पर खूंटा गाड़े हुए हैं और उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर लिया है। केएल राहुल के साथ दूसरे छोर पर साई सुदर्शन, जो 98 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

राहुल ने जड़ा शानदार शतक

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ राहुल ने 136 गेंद में बेहतरीन शतक जड़ा. उनकी इस पारी में 12 चौके शामिल रहे. राहुल ने अपना शतक कोरी रोचिच्चियोली की गेंद पर चौका लगाकर पूरा किया. यह राहुल का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 22वां शतक है. लेकिन आज सुबह वह लौटे और टीम की जरूरत में खड़े रहे. इस शतक की खासियत यह रही कि गुरुवार को राहुल 74* रन पर खेलते हुए चोटिल होकर रिटायर हो गए थे.

ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को जीत के लिए 412 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 169 रन बना लिए थे। भारत-ए को अभी भी जीत के लिए 151 रनों की दरकार है और उसके सात विकेट शेष हैं। ऐसे में केएल राहुल और साईं सुदर्शन की साझेदारी टीम की जीत में निर्णायक साबित हो सकती है।

Asia Cup के Final में पहुंचा इंडिया, Gambhir का 3 शब्दों वाला पोस्ट VIRAL

 

Back to top button