
लखनऊ में कुलदीप-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन; क्रिकेट से लेकर राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा
Kuldeep Yadav and Vanshika Singh Reception: कुलदीप यादव और वंशिका सिंह का आज लखनऊ में भव्य रिसेप्शन, समारोह में खेल और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
Kuldeep Yadav-Vanshika Singh Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ संपन्न हुई थी. आज 17 मार्च को कुलदीप यादव की शादी का रिसेप्शन लखनऊ में गोल्फ सिटी स्थित होटल द सेंट्रम में आयोजित होगा. इसमें सीएम योगी समेत क्रिकेट जगात के स्टार सितारों के साथ कई नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगी.
600 से अधिक मेहमानों के इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान है. जिसके लिए होटल में कई बेहतरीन व्यंजनों का इंतजाम किया गया है. इसके साथ ही वीआईपी सुरक्षा को लेकर लखनऊ पुलिस ने भी खासा इंतजाम किए हैं.
दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा
भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस समारोह में शिरकत करने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं. उनके अलावा कुलदीप के पुराने मित्र और अंडर-19 टीम के पूर्व खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय के भी शामिल होने की पूरी उम्मीद है. क्रिकेट जगत के गलियारों में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के आगमन की भी चर्चाएं हैं. हालांकि, शीर्ष अधिकारियों और बड़े सितारों के शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.
राजनीतिक हस्तियां भी होंगी शामिल
जानकारी के अनुसार, क्रिकेट जगत से रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा और अभिषेक शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी इस समारोह में नजर आ सकते हैं. वहीं, राजनीतिक क्षेत्र से योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और जय शाह के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़े- IPL 2026: SRH की कप्तानी पर बड़ा ट्विस्ट… कमिंस की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी
पूरी तरह शाकाहारी है मेन्यू
जानकारी के अनुसार रिसेप्शन की एक खास बात इसका मेन्यू है, जिसे पूरी तरह शाकाहारी रखा गया है. मेहमानों के लिए लखनऊ के प्रसिद्ध अवधी और नवाबी शैली के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें होटल के अनुभवी शेफ बना रहे हैं. जिस होटल में यह आयोजन हो रहा है, वह अपनी लग्जरी सुविधाओं और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां का “प्लम” रेस्टोरेंट मल्टी-कुजीन बुफे और लाइव किचन के लिए प्रसिद्ध है, जबकि “दम” रेस्टोरेंट पारंपरिक अवधी व्यंजनों के लिए खास पहचान रखता है.
कुल मिलाकर, यह आयोजन लखनऊ के प्रमुख और चर्चित कार्यक्रमों में से एक बनने जा रहा है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आ सकती हैं.
ये भी पढ़े- IPL 2026: ‘बैसाखी’ के सहारे चलते दिखे हर्षित राणा, आईपीएल की राह मुश्किल..





