
IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला जा रहा है। सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।
IND vs NZ 2nd ODI: विराट कोहली की शानदार फॉर्म ने भारत की कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों को लेकर बढ़ती चिंताओं को कुछ हद तक कम कर दिया है, जिसके बाद भारतीय टीम वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। आज यानी 14 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने उतरेगी।
भारत और न्यूजीलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अब तक 121 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 63 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। बाकी मैचों में सात बेनतीजा रहे और एक मुकाबला टाई रहा। हालांकि हालिया रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है, क्योंकि भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपने पिछले पांचों वनडे मैच जीत लिए हैं।
दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा से हर किसी को एक बड़ी पारी की आस है, लेकिन टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों ने चिंता बढ़ा दी है।
पहले वनडे मैच में इंजरी के चलते वॉशिंगटन सुंदर शेष सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया। इससे पहले ऋषब पंत भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे। अब देखना होगा आज भारतीय टीम किसे वॉशिंगटन सुंदर का रिप्लेसमेंट बनाती हैं।
IND vs NZ 2nd ODI: दोनों टीमें इस प्रकार-
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरैल, रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), डेवोन कान्वे, मिशेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फाउल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स, माइकल रे।





