
IND W vs SL W: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत का पहला विकेट गिरा
IND W vs SL W: वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच श्रीलंका से है। अभी तक एक भी बार खिताब नहीं जीतने वाली भारतीय महिला टीम इस बार अपने घर में ये कमी पूरी करना चाहेगी।
IND W vs SL W: महिला वनडे विश्व कप 2025 में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मंगलवार को गुवाहाटी में जारी दोनों ही देशों के बीच इस मुकाबले के साथ क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज भी हो गया है। टीम इंडिया तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के बगैर ही इस मुकाबले में उतरी है। गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला ये मैच असम के स्टार गायक जुबीन गर्ग के नाम होगा जिनका हाल ही में निधन हो गया था। असम क्रिकेट संघ ने पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी।
भारत को लगा पहला झटका
5 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 19/1 रहा है। प्रतीका रावल और हरलीन देवल क्रीज पर हैं। स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें उदेशिका प्रबोधनी ने विश्मी गुणरत्ने के हाथों कैच कराया। मैच से पहले बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने राष्ट्रगान गाया। ओपनिंग सेरेमनी में बंगाली गायक पापोन ने अपनी शानदार आवाज के साथ फैंस का मनोरंजन किया। वहीं, जोई बरुआ ने जुबीन गर्ग के गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़ और श्री चरनी।
श्रीलंका: चामरी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणरत्ने, कविशा दिल्हारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुश्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलासूरिया, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी और इनोका राणावीरा।





