SA vs AFG: डबल सुपर ओवर में अफगान‍िस्तान की हार, आख‍िरी गेंद पर पलटा मैच

SA vs AFG, T20 World Cup 2026: टी20 विश्‍वकप 2026 का पहला और दूसरा सुपर ओवर एक ही मैच में देखने को मिल गया। टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्‍तान के बीच कांटे की जंग देखने को मिली।

SA vs AFG, T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका और अफगान‍िस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच बेहद रोमांचक हुआ. पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 187 रन बनाए, जवाब में खेलने उतरी अफगान‍िस्तान की टीम भी 187 रन बना सकी. बाद में सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 17 रन बनाए और यह भी टाई हुआ. डबल सुपर ओवर में अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए. इसके बाद डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की.

T20 विश्व कप 2026 का सबसे रोमांचक मैच

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 ही नहीं बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक मैचों में से एक खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर टी20 विश्व कप में डबल सुपर ओवर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। पहली बार टी20 विश्व कप इतिहास में मैच टाई के बाद दो सुपर ओवर हुए और नतीजा निकला।

पहला सुपर ओवर भी हुआ टाई

सुपर ओवर में अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करने उतरी. यहां बता दें कि जो टीम पहले बल्लेबाजी करती है, वो सुपर ओवर में पहले गेंदबाजी करती है. इसके बाद भी सुपर ओवर हुआ तो फिर क्रम बदल जाता है. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए. लुंगी एनगिडी के इस ओवर में अजमतउल्लाह ओमरजई ने 2 चौके और 1 छक्का मारा.

दक्षिण अफ्रीका के लिए सुपर ओवर में डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस आए, दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर तीसरी गेंद पर ब्रेविस आउट हो गए. इसके बाद आए ट्रिस्टन स्टब्स ने एक चौका मारा. एक गेंद पर 7 रन चाहिए थे, तब छक्का लगाकर स्टब्स ने स्कोर बराबर किया. मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंच गया.

दूसरा सुपर ओवर भी था रोमांचक

अजमतुल्लाह ने अफगानिस्तान के लिए दूसरा सुपर ओवर डाला, ट्रिस्टन स्टब्स ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद डेविड मिलर ने चौथी, पांचवीं गेंद पर छक्के जेड और अंतिम गेंद पर 2 रन लिए. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 24 रन बनाए. मोहम्मद नबी अजमत सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए, स्ट्राइक नबी ने ली लेकिन पहली गेंद डॉट और दूसरी पर आउट हो गए. 4 गेंदों पर 4 छक्के चाहिए थे, तब लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर गुरबाज ने मैच फिर से बना दिया.

इसके बाद वाइड गेंद हो गई, अब अफगानिस्तान को जीतने के लिए एक छक्का और ड्रा के लिए चौका चाहिए था लेकिन गुरबाज अंतिम गेंद पर आउट हो गए. दक्षिण अफ्रीका इस मुकाबले को जीत गया.

Back to top button